गर्भवती महिलाओं की प्रत्येक 3 माह में चिकित्सा अधिकारी से ही जांच करवाई जाएं - कलेक्टर
मंदसौर. 02 जुलाई (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मंदसौर में गुरुवार को हुई जिला पोषण एवं जिला स्वास्थ्य समिति की संयुक्त बैठक में कलेक्टर अदिती गर्ग ने निर्देश दिये कि गर्भवती महिलाओं की प्रत्येक 3 माह में चिकित्सा अधिकारी से ही जांच करवांई जाएं, इस बात का विशेष ध्यान रखें। प्रत्येिक 2, 9, 16 एवं 25 तारिख को जांच करवाएं। सार्थक एप्पं से उपस्थिती लगाएं।
बैठक के दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी अंकिता पंडया, सीएमएचओ डॉ गोविन्दक सिंह चौहान,जिला समन्वययक, जिला परियोजना सहायक,ब्लॉएक मेडिकल आफिसर,परियोजना अधिकारी, ब्लॉक समन्वयक एवं पर्यवेक्षक मौजूद थे।
कलेक्टर ने निर्देश दिये कि मंदसौर जिले की समस्तल आंगनवाडी केन्द्रों पर शतप्रतिशत बच्चोंर की उपस्थित रहे और आंगनबाड़ी खुलने की प्रविष्टि पोषण ट्रैक्टर एवं संपर्क पर आवश्यक रूप से दर्ज की जाएं। समस्त् ब्लॉक पर टीबी कैम्पर लगाएं जाने एवं अधिक से अधिक व्य्क्तिायों की जांच करें। बच्चों की अपार आईडी और आभा आईडी शत प्रतिशत किए जाने के निर्देश दिये। एनआरसीमें बच्चों को नियमित भर्ती करवाए जाने और आगामी भर्ती हेतु डयूलिस्ट तैयार कर लिस्ट के अनुसार बच्चों को भर्ती किए जाने के निर्देश दिए।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अशोक झलोया

