झाबुआ: शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाए- मंत्री विजय शाह

WhatsApp Channel Join Now
झाबुआ: शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाए- मंत्री विजय शाह


झाबुआ: शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाए- मंत्री विजय शाह


झाबुआ: शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाए- मंत्री विजय शाह


झाबुआ, 10 जुलाई (हि.स.)। शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाए तथा सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ बेहतर परिणाम सुनिश्चित करें।

यह बात मध्य प्रदेश के जनजातीय कार्य मंत्री एवं जिले के प्रभारी डॉ. कुंवर विजय शाह ने शुक्रवार को कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कही। बैठक में महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया, जिला कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट, पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार, जिले के प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

समीक्षा बैठक में डॉ शाह ने हेरिटेज लीकर संचालन में स्व-सहायता समूहों की सहभागिता बढ़ाने पर बल देते हुए निर्देश दिए गए कि हेरिटेज लीकर के संचालन में महिला स्व-सहायता समूहों की सहभागिता सुनिश्चित करने की दिशा में प्रयास किए जाएं, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं आजीविका के नए अवसर सृजित हो सकें। समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूती, सड़क सुरक्षा, कानून व्यवस्था, कृषि विकास एवं सहकारिता पर रहा विशेष फोकस रहा। मंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन, विकास कार्यों की प्रगति तथा प्रशासनिक व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की।

स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान प्रभारी मंत्री ने जिले में विशेषज्ञ एवं अन्य चिकित्सकों के स्वीकृत तथा रिक्त पदों की जानकारी प्राप्त की, और जब मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि जिले में प्रथम श्रेणी चिकित्सकों के कुल 85 स्वीकृत पद हैं, जिनमें से 57 पद वर्तमान में रिक्त हैं। इस पर प्रभारी मंत्री ने रिक्त पदों की शीघ्र पूर्ति के लिए शासन स्तर पर प्रस्ताव भेजने तथा पूर्व में भेजे गए प्रस्तावों की स्थिति से भी अवगत कराने के निर्देश दिए। सिकल सेल उन्मूलन अभियान की समीक्षा के दौरान जब उन्हें बताया गया कि सिकल सेल के 537 मरीजों को समय-समय पर ब्लड ट्रांसफ्यूजन की आवश्यकता होने की जानकारी दी गई, तो प्रभारी मंत्री ने जिले में रक्तदान के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से संचालित जीवन धारा अभियान एक बूंद उम्मीद की सराहना करते हुए इसमें महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं की अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने जिले में गर्भवती महिलाओं के 100 प्रतिशत संस्थागत प्रसव सुनिश्चित करने पर विशेष बल देते हुए कहा कि प्रत्येक माह नियमित समीक्षा बैठक आयोजित कर इसकी सतत मॉनिटरिंग की जाए, जिससे मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में प्रभावी कमी लाई जा सके।

कानून व्यवस्था की समीक्षा के दौरान प्रभारी मंत्री ने साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे जनजागरूकता अभियानों तथा रक्षा सखी द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। सड़क सुरक्षा के लिए नियमित मेडिकल जांच एवं जनजागरूकता पर जोर दिया मंत्री ने बीज बैंक, उड़द एवं नेपियर घास उत्पादन को बढ़ावा देने के निर्देश देते हुए जिले में उड़द फसल के रकबे में वृद्धि करने तथा पशुपालकों के लिए नेपियर घास के उत्पादन को प्रोत्साहित करने पर बल दिया। साथ ही उद्यानिकी विभाग के माध्यम से थ्री लेयर सब्जी उत्पादन मॉडल विकसित करने के लिए कार्ययोजना तैयार कर प्रारंभिक चरण में 5 एकड़ क्षेत्र में इसे लागू करने के निर्देश दिए। सहकारिता विभाग की समीक्षा के दौरान बहुद्देशीय सहकारी संस्थाओं के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने तथा किसानों को अधिकाधिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के संबंध में भी विस्तार से चर्चा की

गई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. उमेश चंद्र शर्मा

Share this story