दतिया : राजेंद्र भारती की विधायकी समाप्त होने से गरमाई सियासत, कांग्रेस का प्रदर्शन

WhatsApp Channel Join Now
दतिया : राजेंद्र भारती की विधायकी समाप्त होने से गरमाई सियासत, कांग्रेस का प्रदर्शन


दतिया, 4 अप्रैल (हि.स.)। मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता समाप्त होने के बाद जिले की राजनीति में अचानक हलचल तेज हो गई है। इस फैसले के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई।

शनिवार को कांग्रेस जिला अध्यक्ष अशोक दांगी (बगदा) के नेतृत्व में बम महादेव चौराहे पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जुटे।

यहां प्रदर्शनकारियों ने विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर और पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

प्रदर्शन के दौरान अशोक दांगी ने आरोप लगाया कि राजेंद्र भारती के खिलाफ दर्ज मामला और उस पर लिया गया निर्णय पूरी तरह राजनीतिक षड्यंत्र का हिस्सा है।

उन्होंने कहा कि सत्ताधारी दल विपक्ष की मजबूत आवाज को दबाने के लिए इस तरह की कार्रवाई कर रहा है।

बम बम महादेव चौराहे पर प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ नारेबाजी

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बम बम महादेव चौराहे पर जोरदार प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ आक्रोश जताया। पुतला दहन के दौरान माहौल काफी गरमाया रहा और बड़ी संख्या में लोग मौके पर मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजू विश्वकर्मा

Share this story