राजगढ़ः कोतवाली थाने पहुंचे एसपी, लंबित मामलों और वारंट तामीली की समीक्षा कर दिए निर्देश

WhatsApp Channel Join Now
राजगढ़ः कोतवाली थाने पहुंचे एसपी, लंबित मामलों और वारंट तामीली की समीक्षा कर दिए निर्देश


राजगढ़, 26 अक्टूबर(हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी ने सोमवार को राजगढ़ कोतवाली थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर, मालखाने, शासकीय अभिलेखों और रजिस्टरों का अवलोकन कर पुलिस कार्यप्रणाली की समीक्षा की।

एसपी ने लंबित अपराधों और विवेचनाओं का समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने के निर्देश दिए। साथ ही वारंट तामीली, डिजिटल साक्ष्यों के संधारण और जनशिकायतों के निराकरण में लापरवाही नहीं बरतने की हिदायत दी।

निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना प्रभारी और पुलिस स्टाफ से विभिन्न कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि लंबित मामलों की नियमित समीक्षा कर विवेचना में अनावश्यक देरी से बचें। जप्त सामग्री को सुरक्षित रखने के साथ उसकी चेन ऑफ कस्टडी का नियमानुसार संधारण किया जाए, ताकि न्यायालयीन प्रक्रिया के दौरान साक्ष्यों की विश्वसनीयता बनी रहे।

एसपी ने ई-विवेचना, ई-साक्ष्य और सीसीटीएनएस जैसी डिजिटल प्रणालियों का प्रभावी उपयोग करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सभी जरूरी प्रविष्टियां समय पर अपडेट की जाएं और डिजिटल साक्ष्यों सहित विवेचना संबंधी रिकॉर्ड व्यवस्थित रखा जाए। एसपी ने लंबित स्थायी वारंटों और पॉक्सो एक्ट से जुड़े वारंटों की तामीली प्राथमिकता से कराने को कहा, साथ ही गुंडा और निगरानी बदमाशों की गतिविधियों पर नजर रखने, नियमित चेकिंग करने तथा अपराधों की रोकथाम के लिए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

767272 Articles

Share this story