राजगढ़ः पुलिस का ऑपरेशन चक्रव्यूह- 650 वारंट तामील, फरार आरोपितों पर शिकंजा

WhatsApp Channel Join Now
राजगढ़ः पुलिस का ऑपरेशन चक्रव्यूह- 650 वारंट तामील, फरार आरोपितों पर शिकंजा


राजगढ़, 05 अप्रैल(हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी के निर्देशन में दो दिवसीय 4 एवं 5 अप्रैल को जिलेभर में विशेष वारंट तामिली अभियान “ऑपरेशन चक्रव्यूह” चलाया गया। इस दौरान 650 वारंट तामील, फरार आरोपितों पर शिकंजा कसा गया।

अभियान के दौरान जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने योजनाबद्ध रणनीति के साथ दबिश दी। मुखबिर तंत्र, तकनीकी निगरानी और चारों ओर से घेराबंदी जैसी तकनीकों का उपयोग करते हुए वारंटियों को पकड़ने की कार्रवाई की गई। लगातार निगरानी और तेज कार्रवाई के चलते पुलिस को उल्लेखनीय सफलता मिली। इस अभियान के तहत 232 स्थाई वारंट तामील,424 गिरफ्तारी/वसूली वारंट तामील कुल 656 वारंटों की तामील कर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। अभियान के दौरान बड़ी संख्या में फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जिससे लंबित मामलों के निराकरण में तेजी आई है।

पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी ने सभी थाना प्रभारी एवं टीमों के कार्य की सराहना करते हुए निर्देशित किया कि ऐसे अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहें, ताकि जिले में कानून व्यवस्था मजबूत बनी रहे और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण हो सके। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक

Share this story