अमझेरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सात आरोपी जुआ खेलते रंगे हाथों गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
अमझेरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सात आरोपी जुआ खेलते रंगे हाथों गिरफ्तार


धार, 04 फ़रवरी (हि.स.)। मध्‍य प्रदेश के धार जिले के थाना अमझेरा क्षेत्र में अवैध जुआ खेलने की सूचना मिलने पर अमझेरा पुलिस द्वारा सात बुधवार को आरोपियों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया है।

जिला पुलिस नियंत्रण कक्ष से बुधवार को प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने आरोपी विशाल पिता रूगनाथ केवट (22) निवासी भोई मोहल्ला अमझेरा, सोनू उर्फ जयंत पुत्र कमल तम्बोली (28) निवासी सदर बाजार,अमझेरा, पंकज पुत्र मांगीलाल कुशवाह (40) निवासी सदर बाजार अमझेरा, सुरज पुत्र तोलाराम केवट (24) निवासी भोई मोहल्ला अमझेरा, मोहसिन पुत्र मुन्ना मंसुरी जाति मुसलमान (30) निवासी मनावर चौराहा, अमझेरा, सुनिल पुत्र शोकल सिंह सोलंकी (27) निवासी थाने के पीछे अमझेरा, राज पुत्र जगदीश भामी जाति मारू (23) निवासी भोई मोहल्ला अमझेरा को घेराबंदी कर पकडा जिनके कब्जे से तास के पत्ते व 18,600 रूपये नगद जब्‍त्त किये गये ।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Gyanendra Tripathi

Share this story