जबलपुरः गौरीघाट थाने पहुंचे सन्त ने लगाए शिवलिंग और स्वयं के अपमान के आरोप, कार्रवाई की मांग

WhatsApp Channel Join Now
जबलपुरः गौरीघाट थाने पहुंचे सन्त ने लगाए शिवलिंग और स्वयं के अपमान के आरोप, कार्रवाई की मांग


जबलपुर, 13 मई (हि.स.)। मध्य प्रदेश के जबलपुर में बुधवार की रात ग्वारीघाट थाने पहुंचे संत ने अपने अपमान का आरोप लगाते हुए शिकायत की है। संत के साथ पहुंचे हिंदू संगठन ने इस मामले में कार्रवाई की मांग की है।

संत ने बताया कि वह गौरी घाट दुर्गा नगर के पास रहते हैं। वहीं कुछ दिन पहले धर्मांतरण का मामला हुआ था, जिस पर एक महिला पर कार्रवाई हुई थी। महिला के जेल से वापस आने पर वह कुछ दिनों से संत को अपशब्द कहने लगी। सन्त का आरोप है कि महिला द्वारा शिवलिंग पर हड्डी और मांस फेंका जाता है। प्रतिदिन अपशब्द सुनने और भगवान के इस अपमान से उद्धेलित होकर संत गौरी घाट थाने पहुंचे।

थाने में मामले को गम्भीरता से न लेने का आरोप है। थाना प्रभारी के न मिलने पर इस संबंध में हिन्दू संगठन के कार्यकर्ता ने जब सूचित कर मामले की गम्भीरता बताई तब कहीं जाकर थाना प्रभारी स्पॉट पर पहुंचे और जांच की बात करने लगे। मीडिया ने इस सम्बंध में जब बात करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने इस बात को टालते हुए कहा कि यह कोई बड़ा मामला नहीं है।

वहीं जागरूक नागरिक सुभाष विश्वकर्मा, विवेक तिवारी के अनुसार तमिलनाडु में खुलेआम सनातन का अपमान किया गया। उसी तर्ज पर शहर में भी सनातन संस्कृति पर लगातार हमले हो रहे है। सन्त और शिवलिंग के अपमान पर थाना प्रभारी का नजरअंदाज करना गभीर बात है। वहीं इस मामले में हिंदू संगठन ने कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विलोक पाठक

Share this story