राजगढ़ः बुजुर्ग से धोखाधड़ी कर ठगी करने वाले आरोपित पकड़ाए, 50 हजार नकद बरामद

WhatsApp Channel Join Now
राजगढ़ः बुजुर्ग से धोखाधड़ी कर ठगी करने वाले आरोपित पकड़ाए, 50 हजार नकद बरामद


राजगढ़, 5 नवंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में कुरावर थाना पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण के आधार पर दो दिन पहले 90 वर्षीय बुजुर्ग पेंशनर से धोखाधड़ी कर 59 हजार रुपये की ठगी करने वाले दो आरोपितों को हिरासत में लिया और उनके कब्जे से 50 हजार नकद बरामद किए। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपितों को अदालत में पेश किया।

थाना प्रभारी जितेन्द्रसिंह मावई ने बुधवार को बताया कि 1 नवंबर को 90 वर्षीय बाबूलाल शर्मा ने शिकायत दर्ज कराई थी कि बैंक आफ इंडिया से पेंशन राशि 59 हजार निकालकर घर जा रहा था तभी रास्ते में बाइक सवार दो अज्ञात युवक मिले, जो धोखाधड़ी कर 50 हजार रुपये ठग ले गए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 318(4) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर पड़ताल शुरु की। विवेचना के दौरान वरिष्ठ अफसरों के मार्गदर्शन में गठित टीम ने तकनीकी विश्लेषणों के आधार पर आरोपित राजेन्द्र राजपूत निवासी मकडोन उज्जैन और गोकुलसिंह राजपूत निवासी ग्राम सखतखेड़ी थाना सलसलाई जिला शाजापुर को हिरासत में लिया। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से 50 हजार रुपए बरामद किए और पूछताछ के बाद उन्हें अदालत में पेश किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

766342 Articles

Share this story