प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत रच रहा है अंतरिक्ष अनुसंधान में नए कीर्तिमान: हेमंत खण्डेलवाल

WhatsApp Channel Join Now
प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत रच रहा है अंतरिक्ष अनुसंधान में नए कीर्तिमान: हेमंत खण्डेलवाल


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने गगनयान मिशन के अंतर्गत इंटीग्रेटेड एयर ड्रॉप टेस्ट-02 परीक्षण की सफलता पर जताया हर्ष

भोपाल, 10 अप्रैल (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने शुक्रवार को श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में ‘गगनयान मिशन’ के अंतर्गत दूसरे इंटीग्रेटेड एयर ड्रॉप टेस्ट-02 के सफल परीक्षण पर हर्ष जताते हुए कहा कि यह भारत की वैज्ञानिक क्षमता एवं तकनीकी उत्कृष्टता का सशक्त प्रमाण है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के सभी वैज्ञानिकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस सफल परीक्षण ने यह सिद्ध कर दिया है कि भारत अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में तेजी से प्रगति कर रहा है तथा वैश्विक स्तर पर अपनी मजबूत पहचान स्थापित कर रहा है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत निरंतर अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। ‘गगनयान मिशन’ की प्रगति भारत की आत्मनिर्भरता, नवाचार और वैज्ञानिक सोच का प्रतीक है, जो भारत के मानव अंतरिक्ष मिशन के सपने को साकार करने की दिशा में एक निर्णायक कदम सिद्ध होगा। यह उपलब्धि सभी देशवासियों के लिए गर्व का विषय है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नेहा पांडे

Share this story