राजगढ़ः व्यक्ति ने पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर की खुदकुशी ,जांच शुरु

WhatsApp Channel Join Now
राजगढ़ः व्यक्ति ने पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर की खुदकुशी ,जांच शुरु


राजगढ़, 14 मई (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ ज‍िले के लीमा चैहान थाना क्षेत्र के ग्राम धामनदा में रहने वाले 58 वर्षीय व्यक्ति ने स्वयं के खेत पर लगे आम के पेड़ से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरु की।

पुलिस के मुताबिक बीती बुधवार रात ग्राम धामनदा निवासी 58 वर्षीय सिद्वूलाल पुत्र मांगीलाल मालवीय ने खेत पर लगे आम के पेड़ पर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना के दौरान सिद्वूलाल खेत पर अकेला था, जबकि उसके बच्चे घर पर मौजूद थे। परिजनों के द्वारा तलाशने पर व्यक्ति का शव पेड़ पर लटका मिला। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि किन परिस्थितियों में यह घटना हुई। थाना प्रभारी गोविंद मीना ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर लिया गया है और परिजनों तथा परिचितों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस घटना स्थल के तथ्यों, बयान एवं अन्य परिस्थितियों के आधार पर मामले की जांच कर रही है, ताकि मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक

Share this story