राजगढ़ः बीमारी से परेशान व्यक्ति ने चाकू से गला व हाथ काटा, इलाज के दौरान मौत

WhatsApp Channel Join Now
राजगढ़ः बीमारी से परेशान व्यक्ति ने चाकू से गला व हाथ काटा, इलाज के दौरान मौत


राजगढ़,19 नवंबर (हि.स.)। मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र की पीटी कंपनी में गुरुवार दोपहर एक अधेड़ अविवाहित व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार व्यक्ति ने धारदार हथियार से खुद को घायल कर लिया था। परिजन गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद षव परिजनों को सौंपा और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की।

पुलिस के अनुसार पीटी कंपनी निवासी सोहराब (50) पुत्र इस्माइल खान ने घर में चाकू से गला व हाथ काट लिया। घटना के समय परिजन घर पर मौजूद थे। उन्हें जब इसकी जानकारी मिली तो वे तत्काल सोहराब को खून से लथपथ हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे। हालांकि डॉक्टरों के प्रयासों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका। घटनास्थल से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें मृतक ने परिवार के सदस्यों को निर्दोष बताते हुए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है। साथ ही भाभी का भोपाल में इलाज करवाने, बच्चों का अच्छे से ध्यान रखने और घर का निर्माण कार्य ठीक से करवाने का जिक्र किया है। परिजनों के मुताबिक सोहराब पथरी, शुगर और ब्लड प्रेशर की बीमारी से पीड़ित था। बीमारी के कारण वह काफी परेशान रहता था। पुलिस सुसाइड नोट सहित सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

779850 Articles

Share this story