राजगढ़ःआरएसएस का पथ संचलन निकला, 500 से अधिक स्वयंसेवक कदमताल करते हुए निकले

WhatsApp Channel Join Now
राजगढ़ःआरएसएस का पथ संचलन निकला, 500 से अधिक स्वयंसेवक कदमताल करते हुए निकले


राजगढ़, 01 नवंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के सुठालिया नगर में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से पथ संचलन निकाला गया। इसमें 500 से अधिक स्वयंसेवकों ने हिस्सा लिया। स्वयंसेवक अनुशासित पंक्तियों में कदम से कदम मिलाकर चलते नजर आए। नगर के विभिन्न मार्गों पर नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में संघ के विभाग बौद्धिक प्रमुख संजय यादव उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि खंड संघचालक रतनसिंह मालवीय और नगर कार्यवाह अरुण शर्मा रहे। मुख्य वक्ता संजय यादव ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए संघ की स्थापना, कार्यपद्धति और 101 वर्षों की यात्रा पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने 102वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है। शताब्दी वर्ष के अवसर पर समाज के समग्र विकास और राष्ट्र निर्माण के लिए पंच परिवर्तन का संकल्प लिया गया है। उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, कुटुंब प्रबोधन, स्वदेशी और नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। राष्ट्र को समृद्ध और सशक्त बनाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। महापुरुषों की झांकियां रहीं आकर्षण का केंद्र पथ संचलन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर से शुरू हुआ। यहां से गांधी चैक, राम मंदिर, परलापुरा, लोधी मोहल्ला और बस स्टैंड सहित नगर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ वापस विद्यालय पहुंचा। संचलन के दौरान विद्यालय की ओर से महापुरुषों की आकर्षक झांकियां सजाई गईं। जगह- जगह नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वयंसेवक और नगरवासी मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

770742 Articles

Share this story