मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधायक रामेश्वर अखंड के निधन पर किया दुख व्यक्त

WhatsApp Channel Join Now
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधायक रामेश्वर अखंड के निधन पर किया दुख व्यक्त


भोपाल, 18 अक्टूबर (हि.स.) । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन जिले की घट्टिया विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक रामेश्वर अखंड के निधन पर दुख व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रविवार ने सोशल मीडिया 'एक्स' पर कहा कि स्व. रामेश्वर अखंड का योगदान और जनसेवा के प्रति उनकी निष्ठा सदैव स्मरणीय रहेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करने एवं शोकाकुल परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / उम्मेद सिंह रावत

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

762936 Articles

Share this story