कार्यकर्ताओं की जनसमस्याएं सुन मंत्री कुशवाह ने दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

WhatsApp Channel Join Now
कार्यकर्ताओं की जनसमस्याएं सुन मंत्री कुशवाह ने दिए त्वरित निराकरण के निर्देश


भोपाल, 21 अगस्त (हि.स.)। मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में विभिन्न जिलों से आए पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी जनसमस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर कई मामलों का मौके पर ही निराकरण कराया, जबकि जिन प्रकरणों में विस्तृत प्रक्रिया आवश्यक है, उन्हें संबंधित विभागों को शीघ्र कार्रवाई के लिए भेजा गया।

मंत्री कुशवाह ने कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि उनके माध्यम से प्राप्त जनसमस्याओं का गंभीरता से परीक्षण कर प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी निराकरण सरकार की प्राथमिकता है।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों और समस्याओं पर संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करते हुए नियमानुसार जल्द समाधान सुनिश्चित किया जाए। मंत्री ने कहा कि कार्यकर्ताओं के माध्यम से सामने आने वाली जनसमस्याओं का समयबद्ध निराकरण शासन और संगठन के बीच बेहतर समन्वय का महत्वपूर्ण माध्यम है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नेहा पांडे

Share this story