मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आरएसएस के संस्थापक डॉ. हेड़गेवार की जयंती पर किया नमन

WhatsApp Channel Join Now
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आरएसएस के संस्थापक डॉ. हेड़गेवार की जयंती पर किया नमन


भोपाल, 19 मार्च (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के संस्थापक और प्रथम सरसंघचालक डॉ. केशव बलिराम हेड़गेवार की जयंती पर उनका पुण्य स्मरण कर श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुरुवार काे सोशल मीडिया एक्स के माध्यम से कहा कि राष्ट्र के सांस्कृतिक पुनर्जागरण के अग्रदूत, मां भारती के अनन्य उपासक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक और प्रथम सरसंघचालक परम पूज्य डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन करता हूं।

उन्होंने कहा कि हेड़गेवार ने अपना संपूर्ण जीवन भारत की एकता, अखंडता और युवाओं को संगठित करने में समर्पित कर दिया। आरएसएस 100 वर्षों की यात्रा पूर्ण कर आज विश्व में सेवा, संस्कार और संगठन शक्ति का विराट प्रतीक बन चुका है। उनके साधनामय जीवन से प्रेरणा लेकर हम सभी 'राष्ट्राय स्वाहा, राष्ट्राय इदं न मम' मंत्र के साथ राष्ट्र सेवा के पथ पर निरंतर अग्रसर हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / उम्मेद सिंह रावत

Share this story