मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व सीएम स्व. नरेश चंद्र सिंह की जयंती पर पुष्पांजलि की अर्पित

WhatsApp Channel Join Now
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व सीएम स्व. नरेश चंद्र सिंह की जयंती पर पुष्पांजलि की अर्पित


भोपाल, 21 नवम्बर (हि.स.) । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय नरेश चंद्र सिंह (राजा) की जयंती पर मध्य प्रदेश विधानसभा के सेंट्रल हॉल में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर तथा विधायक भगवानदास सबनानी भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर मीडिया से चर्चा में कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में स्व. नरेश चंद्र सिंह का कार्यकाल भले ही अल्प अवधि का रहा, लेकिन प्रदेश के विकास और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / उम्मेद सिंह रावत

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

780857 Articles

Share this story