अनूपपुर: पूजा स्पेशल ट्रेन का परिचालन: दुर्ग-निजामुद्दीन-दुर्ग के मध्य 03-03 फेरे के लिए

WhatsApp Channel Join Now
अनूपपुर: पूजा स्पेशल ट्रेन का परिचालन: दुर्ग-निजामुद्दीन-दुर्ग के मध्य 03-03 फेरे के लिए


अनूपपुर, 28 अक्टूबर (हि.स.)। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे यात्रियों को दीपावली और छठ पूजा त्यौहार में ट्रेन में यात्रा सुनिश्चत करने के (कंफर्म बर्थ) के साथ आरामदायक यात्रा सुविधा देने के लिए दुर्ग-निजामुद्दीन-दुर्ग के मध्य 03-03 फेरों के लिए परिचालन किया जा रहा है। जो दुर्ग-से निजामुद्दीन के लिए प्रत्येक रविवार एवं निजामुद्दीन से दुर्ग के लिए प्रत्येक सोमवार को रवाना होगी। जिसका अनूपपुर सहित शहडोल उमरिया, पेंड्रारोड, उसलापुर एवं रायपुर स्टेशनों में वाणिज्यिक ठहराव होगा।

रेल मंडल बिलासपुर के जनसम्पर्क अधिकारी अंबिकेश साहू ने बुधवार को बताया कि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने दीपावली और छठ पूजा त्यौहार के दौरान यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये उन्हें कंफर्म बर्थ के साथ यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु पूजा स्पेशल ट्रेन दुर्ग-निजामुद्दीन-दुर्ग के मध्य 03-03 फेरों के साथ गाड़ी संख्या 08751 दुर्ग-निजामुद्दीन पूजा स्पेशल ट्रेन दुर्ग से प्रत्येक रविवार 01, 08 एवं 15 नवम्बर 2026 को चलेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 08752 निजामुद्दीन-दुर्ग पूजा स्पेशल ट्रेन निजामुद्दीन से प्रत्येक सोमवार 02, 09 एवं 16 नवम्बर को चलेग।इस गाड़ी का वाणिज्यिक ठहराव दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर, उसलापुर, पेंड्रारोड, अनूपपुर, शहडोल एवं उमरिया स्टेशनों में दिया गया हैं। इसमें 02 एसएलआरडी, 04 जनरल, 11 स्लीपर, 02 एसी-III, 01 एसी-II कोच सहित कुल 20 कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

समय सारिणी एवं ठहराव

गाड़ी संख्या 08751 दुर्ग-निजामुद्दीन पूजा स्पेशल ट्रेन दुर्ग से 10.45 बजे रवाना होगी तथा रायपुर आगमन 11.20 बजे, प्रस्थान 11.25 बजे, उसलापुर आगमन 13.20 बजे, प्रस्थान 13.30 बजे, पेंड्रारोड आगमन 14.55 बजे, प्रस्थान 14.57 बजे, अनूपपुर आगमन 15.40 बजे, प्रस्थान 15.45 बजे, शहडोल आगमन 16.20 बजे, प्रस्थान 16.22 बजे, उमरिया आगमन 17.14 बजे, प्रस्थान 17.16 बजे, कटनी मुड़वारा आगमन 19.40 बजे, प्रस्थान 19.50 बजे, दमोह आगमन 20.50 बजे, प्रस्थान 20.52 बजे, सागर आगमन 22.00 बजे, प्रस्थान 22.05 बजे, दूसरे दिन वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी आगमन 03.25 बजे, प्रस्थान 03.35 बजे, आगरा केंट आगमन 07.10 बजे, प्रस्थान 07.15 बजे, मथुरा आगमन 08.55 बजे, प्रस्थान 09.00 बजे तथा 11.10 बजे निजामुद्दीन स्टेशन पहुंचेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 08752 निजामुद्दीन-दुर्ग पूजा स्पेशल ट्रेन निजामुद्दीन से 12.30 बजे रवाना होगी तथा मथुरा आगमन 14.15 बजे, प्रस्थान 14.20 बजे, आगरा केंट आगमन 15.10 बजे, प्रस्थान 15.15 बजे, वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी आगमन 19.50 बजे, प्रस्थान 19.55 बजे, सागर आगमन 23.50 बजे, प्रस्थान 23.55 बजे, दूसरे दिन दमोह आगमन 01.00 बजे, 01.02 बजे, कटनी मुड़वारा आगमन 02.45 बजे, प्रस्थान 02.55 बजे, उमरिया आगमन 04.18 बजे, प्रस्थान 04.20 बजे, शहडोल आगमन 05.38 बजे, प्रस्थान 05.40 बजे, अनूपपुर आगमन 06.30 बजे, प्रस्थान 06.35 बजे, पेंड्रारोड आगमन 07.15 बजे, प्रस्थान 07.17 बजे, उसलापुर आगमन 09.45 बजे, प्रस्थान 09.55 बजे, रायपुर आगमन 12.10 बजे, प्रस्थान 12.15 बजे तथा 13.45 बजे दुर्ग स्टेशन पहुंचेगी।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

768476 Articles

Share this story