राजगढ़ः खड़ी ट्रॉली से टकराई बाइक, एक युवक की मौत, दो घायल
राजगढ़, 7 मई (हि.स.)। मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर देहात ब्यावरा थाना क्षेत्र के पीपलबे आश्रम जोड़ के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सड़क किनारे खड़ी ट्रॉली से तेज रफ्तार बाइक पीछे से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक की उपचार के दौरान मौत हो गई।
पुलिस ने गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद षव परिजनों को सौंपा और मर्ग कायम कर मामले में जांच षुरु की। पुलिस के अनुसार गुरूवार रात, संकटमोचन राजगढ़ निवासी मिथुन (26) पुत्र देवीसिंह वाल्मीकि, धर्मराज (30) पुत्र देवीसिंह वाल्मीकि और मुकेश (34) पुत्र रामप्रसाद वाल्मीकि बाइक से ब्यावरा से राजगढ़ की ओर आ रहे थे। इसी दौरान पीपलबे आश्रम जोड़ के पास सड़क पर खड़ी ट्रॉली से उनकी बाइक जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची 108 एम्बुलेंस की मदद से घायलों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। यहां उपचार के दौरान मिथुन वाल्मीकि ने दम तोड़ दिया। वहीं धर्मराज की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रेफर किया गया। मुकेश का उपचार जिला अस्पताल में जारी है। पुलिस ने मामले में अज्ञात चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच षुरु की।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक

