राजगढ़ः दो सड़क हादसे में एक युवक की मौत,पति-पत्नी गंभीर

WhatsApp Channel Join Now
राजगढ़ः दो सड़क हादसे में एक युवक की मौत,पति-पत्नी गंभीर


राजगढ़ः दो सड़क हादसे में एक युवक की मौत,पति-पत्नी गंभीर


राजगढ़,25 अगस्त (हि.स.)। मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में एक 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घटनाओं में अज्ञात वाहन बाइक को टक्कर मारकर मौके से निकल गए। पुलिस ने मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा।

पहला हादसा सोमवार रात ग्राम मोहनबड़ोदिया में ग्राम कुंवारियापाल के समीप तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार 25 वर्षीय मनोज पुत्र केदारसिंह अहिरवार, निवासी गिराना थाना सलसलाई, गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल सारंगपुर पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने जीरो पर मर्ग कायम कर संबंधित थाना सलसलाई को कार्रवाई के लिए प्रकरण सौंपा गया।

दूसरा हादसा पचोर थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम ग्वाड़ा जोड़ के समीप हुआ। यहां तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार 35 वर्षीय सुरेश पुत्र रामप्रसाद प्रजापति और उसकी 30 वर्षीय पत्नी ममताबाई गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल सारंगपुर लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने दोनों को शाजापुर रेफर कर दिया। बताया गया कि दंपती शाजापुर से बाइक पर अपने गांव लखनवास जा रहे थे। इसी दौरान ग्वाड़ा जोड़ के पास हादसा हो गया। पुलिस अज्ञात वाहनों की पहचान के लिए जांच कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक

Share this story