मंदसौरः शिवना शुद्धिकरण अभियान में 1 ट्रॉली कचरा निकाला गया

WhatsApp Channel Join Now
मंदसौरः शिवना शुद्धिकरण अभियान में 1 ट्रॉली कचरा निकाला गया


मंदसौर, 25 अक्टूबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मंदसौर में रविवार को शिवना शुद्धिकरण अभियान का 147वां दिन रहा। इस अवसर पर सभी श्रमदानियों ने एकजुट होकर शिवना नदी में श्रमदान किया। शिवना योद्धाओं ने शिवना नदी को स्वच्छ रखने का संकल्प भी लिया।

रविवार को श्रमदान के दौरान नदी किनारे,घाटों एवं नदी के भीतर फैले प्लास्टिक कचरे, गंदगी और अन्य अपशिष्ट पदार्थों को बाहर निकालकर सफाई की गई। नदी के आसपास पड़ा कचरा भी हटाया गया, क्योंकि यही कचरा दोबारा नदी में पहुंचकर जल को प्रदूषित करता है।

इस अवसर पर विधायक विपिन जैन ने कहा कि शिवना नदी हमारी आस्था और शहर की पहचान है, इसे स्वच्छ रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। नदी में लगातार कचरा फेंकने से नदी की सुंदरता के साथ-साथ पर्यावरण को भी नुकसान पहुंच रहा है। श्री जैन ने सभी नगर वासियों से अपील करते हुए कहा कि पूजन सामग्री नदी में प्रवाहित न करें। नदी किनारे रखे गए निर्धारित कलश में ही पूजन सामग्री डालें, ताकि आस्था भी बनी रहे और शिवना नदी भी स्वच्छ एवं निर्मल बनी रहे। श्री जेन ने नगर के सभी आमजन से आग्रह किया किप्रति रविवार को प्रात: 7 से 9 बजे तक चलने वाले श्रमदान में सहभागिता करें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अशोक झलोया

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

766756 Articles

Share this story