आगरमालवाः दो कारों भिडंत में एक की मौत, 12 से अधिक हुए घायल

WhatsApp Channel Join Now
आगरमालवाः दो कारों भिडंत में एक की मौत, 12 से अधिक हुए घायल


आगरमालवा, 20 फ़रवरी (हि.स.)। मध्य प्रदेश के आगरमालवा जिले में उज्जैन-झालवाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 552-जी पर कोतवाली पुलिस थानान्तर्गत जिले में ग्राम आमला के समीप शुक्रवार को दो कारों की भिड़ंत में एक महिला की मौत हो गई, जबकि 12 से अधिक लोग घायल हो गये।

जानकारी के अनुसार एक ओमनी कार में सवार 10 लोग जया (25), मंजू (40), प्रेमबाई (35), सुनीता (40), देव (8), कल्लो, रमेश, सपना, लविश और पूजा दांगी- सिलाई सीखने आगरमालवा आए थे। वापस ग्राम लोहारिया लौटते समय ग्राम आमला के समीप उनकी कार की सामने से आ रही एक कार से जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में सपना नामक महिला की मौत हो गई। दो लोगों को गंभीर हालत में उपचार हेतु उज्जैन रैफर किया गया है। घटना में 12 दर्जन से अधिक लोग घायल है, जिनका उपचार आगरमालवा जिला चिकित्सालय में किया जा रहा है।

दूसरी घटनाग्रस्त इको कार में सवार मीना भावसार, दीपिका गुजराती, श्रेयांसी गुजराती और अथर्व नलखेड़ा स्थित विश्वप्रसिद्ध पीताम्बरा सर्व सिद्धपीठ माँ बगलामुखी माता मंदिर के दर्शन कर वापस देवास जा रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों कारों के परखच्चे उड़ गए और वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। घटना की सूचना मिलते ही एसडीओपी मोतीलाल कुशवाह एवं कोतवाली थाना प्रभारी शशि उपाध्याय सहित कोतवाली थाना पुलिस बल मौके पर पहुंचा एवं सभी घायलों को एंबुलेंस की सहायता से उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। वही दोनों कारों को क्रेन मशीन की सहायता से बीच रोड से हटाया गया। कोतवाली पुलिस ने मामला जांच में लिया है।

हिन्दुस्थान समाचार / रितेश शर्मा

Share this story