राजगढ़ः ब्यावरा में निकली 121 मीटर लंबी चुनरी यात्रा, माता के जयकारों से गूंजे नगर के प्रमुख मार्ग

WhatsApp Channel Join Now
राजगढ़ः ब्यावरा में निकली 121 मीटर लंबी चुनरी यात्रा, माता के जयकारों से गूंजे नगर के प्रमुख मार्ग


राजगढ़, 17 अक्टूबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में नवरात्रि पर्व पर शनिवार को ब्यावरा में आस्था और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। हिंदू उत्सव समिति के तत्वावधान में पहली बार 121 मीटर लंबी चुनरी यात्रा निकाली गई। मां शीतला माता मंदिर से शाम 5 बजे शुरू हुई यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, मातृशक्ति, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक शामिल हुए।

यात्रा के दौरान माता के जयकारों से नगर का माहौल भक्तिमय हो गया। जगह-जगह नागरिकों, सामाजिक संगठनों और विभिन्न समाजों ने यात्रा का स्वागत किया। यात्रा की शुरुआत खेड़ापति शीतला माता मंदिर में कन्या पूजन और मां की महाआरती के साथ हुई। इस दौरान संत एवं भागवत कथा वाचक सत्येंद्र नागर, कथावाचक आशा शर्मा, पंडित अजय तिवारी, प्रदेश के मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास राज्यमंत्री नारायणसिंह पंवार, डॉ. ओमप्रकाश सोनी, अशोक अग्रवाल, पूर्व राज्यमंत्री बद्रीलाल यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जसवंत गुर्जर, समाजसेवी अशोक गुप्ता, भाजपा नेता अमित शर्मा और मोहन पंवार सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष पवन शर्मा ने बताया कि यात्रा खेड़ापति शीतला माता मंदिर से शुरू होकर पुराना सुठालिया रोड, साहू धर्मशाला, मेन मार्केट, जगात चैक, एसडीएम निवास, इंदौर नाका, अहिंसा द्वार और पीपल चैराहा होते हुए मां मंशापूर्ण वैष्णो देवी मंदिर पहुंची। यहां माता की आरती और पूजन के साथ यात्रा का समापन किया गया। मातृशक्ति की रही विशेष भागीदारी यात्रा का संयोजन समिति की संयोजक पुष्पा पंवार ने किया। सह-संयोजक तृप्ति शर्मा, वर्षा मंगल और मंजू आर्य सहित नगर की महिलाओं ने उत्साह से भागीदारी की। समिति के अध्यक्ष पवन शर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों ने आयोजन में शामिल सभी श्रद्धालुओं और नगरवासियों का आभार जताया। 121 मीटर की चुनरी रही आकर्षण का केंद्र पहली बार निकाली गई 121 मीटर लंबी चुनरी यात्रा को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मार्गों पर जुटे। श्रद्धालुओं ने चुनरी मां मंशापूर्ण वैष्णो देवी को अर्पित की और सुख-समृद्धि की कामना की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

762736 Articles

Share this story