उज्जैन में प्रतिबंधित डेढ़ क्विंटल प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त
उज्जैन, 10 जुलाई (हि.स.)। मध्य प्रदेश के उज्जैन में शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर नगर निगम ने वार्ड-28 स्थित दूध तलाई क्षेत्र में स्थित परफेक्ट ट्रांसपोर्ट पर मुखबीर की सूचना पर छापा मारा और डेढ़ क्विंटल प्रतिबधित पॉलीथिन जब्त की। कार्यवाही के दौरान संबंधित ट्रांसपोर्ट संचालक पर स्वच्छता निरिक्षक द्वारा तीन हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया।
इसी प्रकार मालीपुरा स्थित होटल दिया के कर्मचारी को खुले में कचरा फेंकते पाए जाने पर होटल संचालक के विरुद्ध चार हजार का स्पॉट फाइन लगाया गया।
निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने शहर के सभी ट्रांसपोर्ट संचालकों, व्यापारियों एवं होटल संचालकों को चेतावनी दी कि प्रतिबंधित पॉलीथिन का क्रय-विक्रय अथवा उपयोग किसी भी स्थिति में न करें। कचरा निर्धारित डोर टू डोर वाहन में डालें। खुले में कचरा फेंकने या प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग करते पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति या संस्था के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्यवाही एवं जुर्माना लगाया जाएगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / ललित ज्वेल

