मंदसौरः अनंत चतुर्दशी पर्व पर नगर में निकलेगी 15 झांकियां, 10 स्थानों पर भगवान गणेश जी होंगे विशेष दर्शन

WhatsApp Channel Join Now
मंदसौरः अनंत चतुर्दशी पर्व पर नगर में निकलेगी 15 झांकियां, 10 स्थानों पर भगवान गणेश जी होंगे विशेष दर्शन


मंदसौर, 19 सितंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मंदसौर में केंद्रीय गणेश उत्सव समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक अनंत चतुर्दशी पर्व को लेकर शनिवार को आनंद मंगल मांगलिक भवन परिसर में समिति के संरक्षक पंडित दिलीप शर्मा, परामर्शदाता पंडित राधेश्याम शर्मा पार्टनर की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुई।

बैठक में पुन: आगामी वर्ष हेतु नरेंद्र अग्रवाल को सर्व समिति से समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। बैठक में नगर पालिका सभापति रमेश ग्वाला, पार्षद गोवर्धन कुमावत, समिति सचिव गोपाल मंडोवरा , कोषाध्यक्ष राजकुमार सिंहल, प्रवक्ता कपिल मावर मंचस्थ थे।

बैठक में केंद्रीय गणेश उत्सव समिति के संरक्षक पंडित दिलीप शर्मा ने कहा कि समिति के माध्यम से अनंत चतुर्दशी पर्व पर मंदसौर शहर में प्रतिवर्ष आकर्षक एवं नयनाभिराम झांकियां निकलती है ’ लगातार 61 वर्षों से यह क्रम चल आ रहा है और इस वर्ष 62 वे वर्ष में और उत्साह के साथ उत्सव को मनाया जाएगा ।

समिति के परामर्शदाता पंडित राधेश्याम शर्मा पार्टनर ने कहा कि मंदसौर शहर की गौरवशाली परंपरा है। केंद्रीय गणेश उत्सव समिति के नव मनोनीत अध्यक्ष श्री नरेंद्र अग्रवाल ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि मंदसौर शहर का अनंत चतुर्दशी पर्व का उत्सव धीरे-धीरे कमजोर होता जा रहा था पिछले 5 वर्षों से समिति द्वारा मेहनत की जा रही है।

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक कर्मचारी संघ के प्रमुख कैलाश पुरोहित ने 5100 रू. की राशि केंद्रीय उत्सव समिति को व्यवस्था हेतु प्रदान की। बैठक में समिति के पदाधिकारियों ने सुझाव दिए की अनंत चतुर्दशी पर्व पर महाराणा प्रताप से लेकर सदर बाजार मंडी गेट तक मुख्य मार्ग पर पशु विचरण नहीं हो, साथ ही साफ सफाई एवं सड़कों के गड्ढे बंद हो जाए, विद्युत व्यवस्था पूरे मार्ग पर रहे। बैठक का संचालन प्रवक्ता कपिल मावर ने किया तथा आभार कोषाध्यक्ष राजकुमार सिंहल ने माना । मंदसौर विधायक विपिन जैन ने विधायक स्वेच्छानुदान निधि से मंदसौर शहर में अनंत चतुर्दशी पर्व पर निकलने वाली सभी झांकियों की समिति को पांच - पांच हजार रू. की राशि देने की दूरभाष पर समिति को स्वीकृति दी ।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अशोक झलोया

Share this story