अनूपपुर: नवरात्र के नौंवे दिन काली नृत्य के साथ हुआ जवारा विसर्जन,भक्ति में झूमते रहें श्रद्धालु

WhatsApp Channel Join Now
अनूपपुर: नवरात्र के नौंवे दिन काली नृत्य के साथ हुआ जवारा विसर्जन,भक्ति में झूमते रहें श्रद्धालु


अनूपपुर: नवरात्र के नौंवे दिन काली नृत्य के साथ हुआ जवारा विसर्जन,भक्ति में झूमते रहें श्रद्धालु


अनूपपुर: नवरात्र के नौंवे दिन काली नृत्य के साथ हुआ जवारा विसर्जन,भक्ति में झूमते रहें श्रद्धालु


अनूपपुर: नवरात्र के नौंवे दिन काली नृत्य के साथ हुआ जवारा विसर्जन,भक्ति में झूमते रहें श्रद्धालु


अनूपपुर, 19 अक्टूबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में नवरात्र के नौंवे दिन सोमवार को जिले भर के देवी मंदिरों से जवारा निकाल कर विसर्जित किए गए। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु देवी मंदिर से अपने सिर पर जवारा कलश लेकर नगर भ्रमण करते हुए मडिया स्थित तालाब पहुंच कर विधि-विधान से जवारे का विसर्जन किया।

अनूपपुर मुख्यालय सहित कई जगहों पर काली नृत्य और ज्वारा विसर्जन की पुरानी परंपरा है। जिले में शारदीय नवरात्र की नौंवी पर सोमवार रात देवी मंदिरों से जवारे विसर्जन का जुलूस निकाला गया। इस दौरान मढ़िया माई मंदिर (तालाब) एवं चेतना नगर के सिद्ध बाबा और खेर माई के ज्वारे विसर्जित की शोभायात्रा निकली, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इस दौरान 'काली खप्पड़ नृत्य' लोगों के आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा। जो मंदिर से शुरू हुए इस जुलूस में कलाकार काली का रूप धरकर खप्पड़ नृत्य करते हुए आगे बढ़ रहे थे, जिसे देखने के लिए सड़कों पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। नगर भ्रमण के दौरान बड़ी संख्या में युवतियां और महिलाएं भी अपने सिर पर ज्वारा कलश रखकर शामिल हुईं।

शहर के मुख्य रास्तों से गुजरा जुलूस

यह जुलूस मढ़िया मंदिर से शुरू होकर रेलवे स्टेशन चौराहा, आदर्श मार्ग, कोतवाली तिराहा और बस स्टैंड जैसे मुख्य इलाकों से होता हुआ वापस मंदिर पहुंचा। इसके बाद तालाब में पूरे विधि-विधान और पूजा-पाठ के साथ जवारों का विसर्जन किया गया। इसी प्रकार से चेतना नगर के सिद्ध बाबा से खप्पड़ नृत्य करते और खेरमाई में भी ज्वारे विसर्जित किए गए थे।

नवरात्र के पहले दिन से ही मंदिरों में ज्वारा कलश और घी-तेल के दीपक जलाकर स्थापना की जाती है। नौ दिनों तक मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों की पूजा के बाद नौवें दिन हवन होता है और फिर विसर्जन का सिलसिला शुरू होता है। इस दौरान शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए पुलिस और प्रशासन की टीम पूरी तरह मुस्तैद रही।

दुर्गा विजर्सन तथा दशहरा उत्सव स्थलो पर सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रहें- कलेक्टर

कलेक्टर रत्नाकर झा ने दुर्गा विसर्जन स्थलों तथा दशहरा उत्सव स्थलो पर सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संबंधित एसडीएम दुर्गा विसर्जन स्थल एवं दशहरा उत्सव स्थल का स्वयं का भ्रमण करे तथा सभी व्यवस्थाओं का जायजा लेकर आयोजन समिति के माध्यम से पाई गई कमियो को दूर कराएं। दुर्गा विसर्जन स्थल के लिए चयनित स्थानों में बैरिकेडिंग, विसर्जन के लिए मूर्तियो को क्रमबद्व तरीके से लाने, तैराक की व्यवस्था, प्रकाश की व्यवस्था, उद्घोषणा कक्ष तथा कार्यपालिक मजिस्ट्रेट एवं पुलिस की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इसी तरह दशहरा उत्सव स्थल पर बैठक व्यवस्था, अग्निशमन यंत्र, बिजली, आवागमन सहित समस्त व्यवस्थाएं सुरक्षित एवं व्यवस्थित रूप से करने के निर्देश दिए।

राज्यमंत्री जायसवाल मंगलवार को शस्त्र पूजन कार्यक्रम में होंगे शामिल

मध्य प्रदेश के कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल मंगलवार को सुबह 11:15 बजे पुलिस लाइन अनूपपुर में विजयादशमी पर्व के अवसर पर आयोजित शस्त्र पूजन कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

763722 Articles

Share this story