अनूपपुर: नौतपा के पहले दिन दोपहर बाद आसमान में काले बादलों की लुका छुपी, अमरकंटक में मौसम सुहाना

WhatsApp Channel Join Now
अनूपपुर: नौतपा के पहले दिन दोपहर बाद आसमान में काले बादलों की लुका छुपी, अमरकंटक में मौसम सुहाना


अनूपपुर, 25 मई (हि.स.)। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले भर में नौतपा के पहले दिन सोमवार को आसमान में काले बादलों की लुका छुपी से तापमान में बढ़ोतरी नहीं हो पाई। दोपहर तक सूर्य ने तपाया उसके बाद काले बादलों ने ढक लिया। अनूपपुर का तापमान 42 डिग्री तक गया, जिससे उमस का एहसास बना रहा।

वहीं विश्व प्रसिद्ध पर्यटन एवं धार्मिक आध्यात्मिक नगरी अमरकंटक अधिमास ज्येष्ठ मास शुक्ल पक्ष नवमी पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र पर मौसम प्रत्येक दिवस जैसा ही सामान्य तापमान रहा। इससे बहुत नगरी अमरकंटक में गर्मी महसूस की गई और पवित्र नगरी अमरकंटक का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस पर अटका रहा।

बिगत कई दिनों से पवित्र नदी अमरकंटक का तापमान 36-38 डिग्री सेल्सियस पर बना हुआ है। पवित्र नगरी अमरकंटक में लू जैसे हालात नहीं है ना ही गर्म हवाओं के थपेड़े ही पड़ रहे हैं। नौतपा के पहले दिन का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस पर रहा वही पवित्र नगरी अमरकंटक शुद्ध वायु 101 पर दर्द हुआ ।

उल्लेखनीय है कि विगत कई दिनों से पवित्र नगरी अमरकंटक का अधिकतम तापमान 38 डिग्री पर स्थिर बना हुआ है जबकि अन्य जगह पर तापमान 48-49 डिग्री सेल्सियस चला जा रहा है। पवित्र नगरी अमरकंटक के लिए यह बेहद सुखद एवं ठंडी सांस लेने वाली बात है कि पारा बढ़ नहीं रहा है। इसका आनंद पर्यटक तीर्थ यात्री भी जमकर उठा रहे ।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला

Share this story