अनूपपुर: पूर्व प्रमं इंदिरा गांधी की जयंती पर पर्यवेक्षक सहित कांग्रेस जनों ने किया नमन

WhatsApp Channel Join Now
अनूपपुर: पूर्व प्रमं इंदिरा गांधी की जयंती पर पर्यवेक्षक सहित कांग्रेस जनों ने किया नमन


अनूपपुर: पूर्व प्रमं इंदिरा गांधी की जयंती पर पर्यवेक्षक सहित कांग्रेस जनों ने किया नमन


अनूपपुर, 19 नवंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की जयंती पर गुरुवार जिला मुख्यालय के इंदिरा तिराहे पर जिला कांग्रेस सेवादल ने श्रद्धांजलि सभा की। कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के पर्यवेक्षक भाई जगताप ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर उन्हें नमन किया और अनूपपुर व कोतमा विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित 'वोट बचाओ, देश बचाओ' चौपालों को संबोधित किया।

उन्होंने ने कहा कि इंदिरा गांधी ने अपनी सोच, इच्छाशक्ति और फैसलों से देश को नई दिशा दी। उन्होंने राष्ट्रीय एकता, अखंडता और संप्रभुता को प्राथमिकता दी और वैश्विक मंच पर भारत की पहचान मजबूत की। उन्हें ‘लौह महिला’ बताते हुए कहा कि विपरीत परिस्थितियों में अडिग रहकर फैसले लेने की उनकी क्षमता आज भी प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी के सिद्धांत और काम जनकल्याण के लिए समर्पित थे। गरीबों, आदिवासियों, वंचितों और समाज के कमजोर तबकों के उत्थान के लिए इंदिरा गांधी ने कई कदम उठाए। इससे उन्हें जनता का भरोसा मिला। मौजूद कांग्रेसजनों ने उनके विचारों को अपनाने, राष्ट्रीय एकता मजबूत करने, लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और संविधान की गरिमा बनाए रखने का संकल्प लिया। उन्होंने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और इंदिरा गांधी का संदेश लोगों तक पहुंचाने की बात भी कही।

ग्राम खाड़ा और फुलकोना में चौपाल बूथ स्तर पर 'वोट रक्षक' की नियुक्ति पर चर्चा

अनूपपुर विधानसभा के ग्राम खाड़ा और कोतमा विधानसभा के ग्राम फुलकोना में भाई जगताप ने 'वोट बचाओ, देश बचाओ' अभियान के तहत चौपाल का आयोजन किया गया। दोनों ही स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में विधानसभा के सभी बूथों पर 'वोट रक्षक' की नियुक्ति करने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। उपस्थित वरिष्ठ नेताओं, जिला पदाधिकारियों, ब्लॉक और मंडलम अध्यक्षों ने संगठन की मजबूती को लेकर अपने विचार रखे।

इस मौके पर एआईसीसी पर्यवेक्षक जगताप, जिला प्रभारी अजय सिंह, जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्याम कुमार गुड्डू चौहान, पूर्व अध्यक्ष रमेश सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रीति रमेश सिंह, पूर्व विधायक सुनील सराफ, वासुदेव चटर्जी, रामखेलावन राठौर, जीवेन्द्र सिंह, गुलाब पटेल, रजनी राठौर, राजीव सिंह, कैलाश राठौर, सत्येंद्र स्वरूप दुबे, रफी अहमद और मो. शफीर डॉ. व्ही पी एस चौहान, जेपी श्रीवास्तव सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

780025 Articles

Share this story