महाशिवरात्रि शनिवार को, भगवान भोलेनाथ रात भर जाग कर भक्तों को दर्शन देंगे
-18 फरवरी से शुरू होकर 19 फरवरी की शाम तक रहेगी
ग्वालियर, 17 फरवरी (हि.स.)। महाशिवरात्रि पर्व पर बाबा भोलेनाथ के मंदिरों में भक्तों के दर्शनों का नया रिकॉर्ड बनने की इस बार संभावना दिखाई दे रही है, क्योंकि इस बार लगभग 45 घंटे महाशिवरात्रि के पर्व पर भगवान भोलेनाथ भक्तों को दर्शन देंगे। नगर में जहां आस्था का सागर लहरायेगा। वहीं विभिन्न शिवालयों में शिव के दर्शन की झांकी भी देखने को मिलेगी। महाशिवरात्रि पर शहर के अचलेश्वर, कोटेश्वर, गुप्तेश्वर, भूतेश्वर, और धूमेश्वर सहित विभिन्न शिवालयों में भगवान भोलेनाथ रात भर जाग कर अपने भक्तों को दर्शन देंगे।
बालाजी धाम काली माता मंदिर के ज्योतिषाचार्य डॉं सतीश सोनी के अनुसार महाशिवरात्रि का महापर्व 18 फरवरी से शुरू होकर 19 फरवरी की शाम तक रहेगा। ऐसे में बाबा भोलेनाथ के दर्शन करने का श्रद्धालु नया रिकॉर्ड बना सकते हैं। भगवान शिव की पूजा लिए दिन भर मुहूर्त रहेंगे। जो लोग निशीथ काल मैं पूजा करना चाहते हैं। उनके लिए रात 12 बजकर 9 मिनट से रात 1 बजे तक मुहूर्त रहेगा। चतुर्दशी तिथि 18 फरवरी 2023 शनिवार को रात 8.02 से अगले दिन 19 फरवरी को शाम 4.18 तक रहेगी।
डॉं सोनी ने आगे बताया ईश्वरी साधना के लिए वर्ष में में चार रात्रिया सर्वश्रेष्ठ मानी गई हैं। जिसमें पहली रात्रि महाशिवरात्रि, दूसरी रात्रि होलिका दहन की रात्रि, तीसरी रात्रि दीपावली की रात्रि और चौथी और अंतिम रात्रि दशहरा विजयादशमी की रात्रि इन चार रात्रि में की गई भक्तों की साधना कभी बेकार नहीं जाती।
क्या करें, महाशिवरात्रि पर्व पर विशेष
-महाशिवरात्रि के दिन गन्ने के रस से शिवजी का अभिषेक करने से दरिद्रता का नाश होता है। और धन्य धन्या की प्राप्ति होती है।
-जिन जातको को जोड़ों के दर्द गठिया के दर्द रहते हैं। वह महाशिवरात्रि पर बीज मंत्र बं का सवा लाख जाप करें और चमत्कारिक रूप से जोड़ों के दर्द से छुटकारा पाएं।
-यदि जीवन में शत्रुओं का प्रभाव बढ़ गया हो। अथवा शत्रु परेशान करते हो। तो गोमती चक्र पर शत्रु का नाम लिखकर शिव जी के चरणों में अर्पित कर दें। इससे शत्रुओं मनोदशा आपके प्रति बदल जाएगी।
रुद्राक्ष वितरण
बालाजी धाम सेवा समिति गरगज कॉलोनी बहोड़ापुर द्वारा महाशिवरात्रि पर्व पर भगवान महादेव की विशेष पूजा अर्चना कर शिवजी का महा रुद्राभिषेक किया जाएगा। मंदिर के महंत श्री किशोर कुमार शर्मा ने बताया की वर्तमान पीढ़ी आज के संस्कारों तथा आध्यात्मिक से दूर होती जा रही है। जिसके कारण बच्चों में आत्मविश्वास और आध्यात्मिकता की कमी के कारण बच्चे आत्मघाती कदम उठा रहे हैं। इसे रोकने के लिए भगवान महादेव का रुद्राभिषेक कर प्रार्थना की जाएगी। इसके उपरांत सभी आम जनमानस के लिए अभिमंत्रित निशुल्क फ्री में रुद्राक्ष वितरण किए जाएंगे।
विशेष चार पहर पूजा मुहूर्त
रात्रि प्रथम पहर पूजा शाम 6.30 से 9.35 तक
रात्रिद्वितीय पहर पूजा 9.35 रात से 12.39 तक
तृतीय पहर रात्रि पूजा
12.39 से 3.04 तक
चतुर्थ पहर पूजा तडक़े सुबह 3.45 से 6.47 तक
पूजा पारायण मुहूर्त 19 फरवरी सुबह 6.57 से दोपहर 3.30 तक
निश्चित कॉल पूजा 18 फरवरी रात्रि 12.09 से 1 तक
राशि अनुसार भोलेनाथ को प्रसन्न
-मेष राशि देशी गाय के कच्चे दूध में शहद मिलाकर करें अभिषेक
-वृषभ राशि दही से करें रुद्राक्ष एक साथ में सफेद फूल चढ़ाएं
-मिथुन राशि गन्ने के रस से करें अभिषेक धतूरा भांग अर्पित करें
-कर्क राशि सफेद वस्त्र सफेद मिष्ठान्न दूध शक्कर मिश्रित जल से करें अभिषेक
-सिंह राशि शहद और गुरु से करें अभिषेक लाल पुष्प चढ़ाएं
-कन्या राशि गन्ने के रस से अभिषेक कर मदार का पुष्प चढ़ाएं
-तुला राशि मधु से आवश्यक करें साथ में सफेद वस्त्र चढ़ाएं
-वृश्चिक राशि शहर युक्त तीर्थ जल मिलाकर करें अभिषेक
-धनु राशि दूध में केसर मिलाकर अभिषेक करें पीला वस्त्र अर्पित करें
-मकर राशि शमी पत्र धतूरा भांग चलाढे सरसों के तेल से करें अभिषेक
-कुंभ राशि दूर्वा नीले पुष्प घी से करें अभिषेक
-मीन राशि खेले पीले पुष्प पीला मिष्ठान केसर मिश्रित दूध से करें अभिषेक
हिन्दुस्थान समाचार/उपेंद्र

