अनूपपुर: कार्तिक पूर्णिमा पर 20 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने मां नर्मदा में लगाई आस्था की डुबकी, किया पुण्य स्नान

WhatsApp Channel Join Now

- गुरु नानक देव के 557वां जन्मोत्सव पर गुरुद्वारों में की गई शबद कीर्तन और अरदास

अनूपपुर, 24 नवंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले एवं देश की प्रमुख धार्मिक एवं आध्यात्मिक तीर्थ स्थली अमरकंटक में मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने पतित पावनी पुण्य सलिला मां नर्मदा के पवित्र जल में आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य स्नान किया। धार्मिक आस्था और श्रद्धा से ओतप्रोत इस अवसर पर नर्मदा उद्गम स्थल स्थित रामघाट, उद्गम कुंड, कोटि तीर्थ, पुष्कर बांध तथा अरंडी संगम तट पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। विभिन्न घाटों पर स्नानार्थियों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई। श्रद्धालुओं ने मां नर्मदा के पवित्र जल में स्नान कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं कल्याण की कामना की।

स्नान के उपरांत नर्मदा तटों पर दीपदान किया गया। वहीं मां नर्मदा उद्गम मंदिर में दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से मां नर्मदा का दर्शन, पूजन, अर्चन एवं आरती कर अपनी श्रद्धा अर्पित की तथा यथाशक्ति दान-पुण्य कर पुण्य लाभ अर्जित किया। मंदिर परिसर और नर्मदा तटों पर पूरे दिन धार्मिक वातावरण बना रहा। तीर्थनगरी अमरकंटक सहित जिला मुख्यालय की सोन, तिपान सहित केवई और जोहिला नदी के तटों में कार्तिक पूर्णिमा में श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई ।

रामघाट और उद्गम कुंड में श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

अमरकंटक में कार्तिक पूर्णिमा के पुण्य स्नान के लिए तड़के से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। नर्मदा उद्गम स्थल के रामघाट, उद्गम कुंड, कोटि तीर्थ, पुष्कर बांध और अरंडी संगम पर स्नान करने वालों की भीड़ रही। कड़ाके की ठंड के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ। दोपहर तक 20 हजार से अधिक लोगों ने मां नर्मदा में स्नान कर सूर्यदेव को अर्घ्य दिया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

पूजन-अर्चन और दान करने की परंपरा

उल्लेखनीय है कि सनातन धर्म में कार्तिक मास की पूर्णिमा का विशेष धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्व माना गया है। कृतिका नक्षत्र के संयोग में पड़ने वाली इस पूर्णिमा पर पवित्र नदियों में स्नान, दीपदान, भगवान का पूजन-अर्चन और दान करने की परंपरा है। मान्यता है कि इस दिन श्रद्धा और भक्ति के साथ किए गए धार्मिक अनुष्ठान विशेष फलदायी होते हैं। जहां साधु-संतों, श्रद्धालुओं एवं भक्तों ने जप-तप, ध्यान और आराधना में समय व्यतीत किया। नर्मदा मंदिर परिसर में अनेक साधु-संत माला जपते हुए भगवान के नाम स्मरण और भजन-पूजन में लीन दिखाई दिए।

देश के विभिन्न राज्यों आये श्रद्धालु

कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों के साथ ओडिशा, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां नर्मदा के दर्शन एवं पुण्य स्नान के लिए अमरकंटक पहुंचे। ओडिशा के बरगढ़, संबलपुर एवं भुवनेश्वर, छत्तीसगढ़ के रायगढ़, जांजगीर-चांपा, कोरबा, रायपुर, बिलासपुर, मुंगेली, लोरमी, पेंड्रा रोड एवं गौरेला सहित अनूपपुर, शहडोल और डिंडोरी से श्रद्धालुओं का आगमन हुआ। वहीं पश्चिम बंगाल के कोलकाता, दुर्गापुर एवं मेदिनीपुर से भी भक्त मां नर्मदा की पावन धरा पर पहुंचे। श्रद्धालुओं की भारी मौजूदगी से अमरकंटक के प्रमुख घाटों और मंदिर परिसर में दिनभर धार्मिक एवं आध्यात्मिक उल्लास का वातावरण बना रहा।

गुरु नानक देव का 557वां जन्मोत्सव

अनूपपुर में नगरपालिका वार्ड नंबर 3 स्थित गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा में गुरु नानक देव की 557वां जन्मोत्सव शबद कीर्तन और अरदास के साथ आरम्भ हुआ। जिसमें नगर के सिक्ख और सिंधी सम्प्रदाय के लोगों ने गुरूद्वारा पहुंचकर कर गुरू की याद में गुरु सिंहसभा के सामने मत्था टेका साथ ही गुरूवाणी के साथ शबद कीर्तन और अरदास किया। अरदास प्रसाद वितरण व गुरू का लंगर लिया।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

782335 Articles

Share this story