उज्जैनः धनतेरस पर हुआ भगवान महाकालेश्वर का अभिषेक-पूजन

WhatsApp Channel Join Now
उज्जैनः धनतेरस पर हुआ भगवान महाकालेश्वर का अभिषेक-पूजन


उज्जैनः धनतेरस पर हुआ भगवान महाकालेश्वर का अभिषेक-पूजन


उज्जैन, 06 नवंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के उज्जैन में धनतेरस के पावन पर्व पर आरोग्य, राष्ट्र कल्याण, सुख-समृद्धि एवं सर्वजन मंगल की कामना से महाकालेश्वर मंदिर पुरोहित समिति द्वारा विधिवत पूजन-अर्चन किया गया।

इस अवसर पर उज्जैन संभागायुक्त आशीष सिंह, महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं कलेक्टर रोशन कुमार सिंह, प्रशासक एवं अपर कलेक्टर प्रथम कौशिक तथा पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने सपत्नीक भगवान महाकालेश्वर जी का अभिषेक, पूजन-अर्चन एवं आरती कर दीप प्रज्वलित किए।

पूजन-अर्चन महाकालेश्वर मंदिर पुरोहित समिति के अध्यक्ष लोकेन्द्र व्यास सहित पुरोहित पं. भूषण व्यास, पं. विश्वास करहाडकर, नीरज शर्मा, पीयूष चतुर्वेदी, दीपक शर्मा, मंगलेश शर्मा, भावेश व्यास, संदीप शर्मा, सुभाष शर्मा, राधेश्याम शास्त्री, मुकेश शर्मा, शैलेन्द्र शर्मा, कमल शर्मा एवं सत्यनारायण जोशी द्वारा विधि-विधान से संपन्न कराया गया।

इस अवसर पर संभागायुक्त आशीष सिंह, कलेक्टर रोशन कुमार सिंह एवं प्रशासक प्रथम कौशिक ने दीप प्रज्वलित कर दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दीं। साथ ही भगवान श्री महाकालेश्वर से सभी के जीवन में सुख, शांति, आरोग्य एवं समृद्धि बनाए रखने तथा राष्ट्र के मंगलमय भविष्य की कामना की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / क्षितिज

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

773293 Articles

Share this story