उमरिया: प्रधान आरक्षक पर कोल माइंस कर्मचारी के साथ मारपीट करने का आरोप

WhatsApp Channel Join Now
उमरिया: प्रधान आरक्षक पर कोल माइंस कर्मचारी के साथ मारपीट करने का आरोप


उमरिया, 3 दिसंबर (हि.स.)। मध्‍य प्रदेश के उमरिया जिले के कोतवाली थाना अंतर्गत कोल माइंस कॉलोनी में जहाँ कोल माइंस कर्मचारी सुरेन्द्र ने एक प्रधान आरक्षक पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।

कर्मचारी गौतम ने जिले के एसपी को आवेदन देते हुये बताया कि 30 नवम्बर को दिन में लगभग 2 बजे प्रधान आरक्षक सुखदेव पाटले एवं दो अन्य लोग मेरे घर आकर मेरी पत्नी एवं बच्चों के सामने गाली-गलौज करते हुए जबरन उठा कर थाने ले गये वहां बुरी तरह से मारपीट कर दस हजार रूपये देने एग्रीमेंट करवाओ और चेक बुक दो, जबकि मेरा शहडोल निवासी धीरेन्द्र शर्मा से पैसे का लेन-देन था और मैं पूरा पैसा दे चुका हूँ। इसके बाद भी मेरे साथ मारपीट की गई है। वहीं पीड़ित ने बताया कि घटना के दौरान उसे गंभीर आंतरिक चोटें आईं और शरीर पर कई निशान बने हैं। उसने कहा कि धमकी और उत्पीड़न से परेशान हूँ।

इस मामले में एसडीओपी डॉक्टर नागेंन्द्र सिँह चौहान ने बताया कि सुखदेव पाटले के खिलाफ मारपीट की शिकायत प्राप्त हुई है जिस पर एस पी साहब ने तत्काल संज्ञान लेते हुये उसको निलंबित कर लाईन अटैच कर दिया है और जाँच के निर्देश दिये हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुरेन्‍द्र त्रिपाठी

Share this story