जबलपुरः ओएफके खमरिया के फिलिंग सेक्शन में हादसा, कर्मचारी घायल

WhatsApp Channel Join Now
जबलपुरः ओएफके खमरिया के फिलिंग सेक्शन में हादसा, कर्मचारी घायल


जबलपुर, 04 जून (हि.स.)। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में आयुध निर्माणी खमरिया (ओएफके) के फिलिंग सेक्शन में गुरुवार को हुए एक हादसे में एक कर्मचारी घायल हो गया। घायल कर्मचारी को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ओएफके के जनसंपर्क अधिकारी अविनाश शंकर ने बताया कि फिलिंग अनुभाग में डेटोनेटर की फिलिंग प्रक्रिया के दौरान टीबीडब्ल्यू कर्मचारी प्रथमेश ठाकुर फ्लैश की चपेट में आ गए। इस घटना में उनके दाहिने हाथ की तर्जनी उंगली झुलस गई, जिससे उन्हें चोट आई।

घटना के तुरंत बाद कर्मचारी को आयुध निर्माणी खमरिया अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार प्रदान किया गया। इसके बाद विस्तृत जांच एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए उन्हें महाकौशल अस्पताल रेफर किया गया।

प्रबंधन के अनुसार कर्मचारी की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है तथा निर्माणी के अधिकारी उपचार कर रहे चिकित्सकों के संपर्क में हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विलोक पाठक

Share this story