नवरात्रि पर पीताम्बरा पीठ में विशेष व्यवस्थाएं, अधिकारियों की शिफ्टवार ड्यूटी तय

WhatsApp Channel Join Now
नवरात्रि पर पीताम्बरा पीठ में विशेष व्यवस्थाएं, अधिकारियों की शिफ्टवार ड्यूटी तय


आगरमालवा, 18 मार्च (हि.स.)। चैत्र नवरात्रि पर्व के मद्देनज़र आगरमालवा जिले के नलखेड़ा स्थित विश्वप्रसिद्ध पीताम्बरा सर्व सिद्धपीठ मां बगलामुखी मंदिर में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन ने व्यापक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं। 19 से 27 मार्च 2026 तक दर्शन, हवन-पूजन, भीड़ प्रबंधन, कानून व्यवस्था एवं यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

अपर कलेक्टर आरपी वर्मा द्वारा जारी आदेश के अनुसार अधिकारियों को अलग-अलग तिथियों में प्रातः 6 बजे से रात्रि 12 बजे तक तीन शिफ्टों में तैनात किया गया है।

19 से 21 मार्च तक प्रातः 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक सहायक महाप्रबंधक उद्योग विभाग राम सोलंकी, दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी रामसिंह मौर्य तथा शाम 6 बजे से रात्रि 12 बजे तक जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास राजीव गुप्ता जिम्मेदारी संभालेंगे।

इसी प्रकार 22 से 24 मार्च तक प्रातः 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक उप संचालक कृषि विजय चौरसिया, दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक सहायक कृषि यंत्री अंशुल बरोड़ तथा शाम 6 बजे से रात्रि 12 बजे तक प्रभारी प्रबंधक एमपी एग्रो सुनील कुमार चौधरी को तैनात किया गया है।

25 से 27 मार्च तक प्रातः 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम अभय जैन, दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक नायब तहसीलदार रतनलाल चौहान तथा शाम 6 बजे से रात्रि 12 बजे तक नायब तहसीलदार रामगोपाल शर्मा ड्यूटी निभाएंगे।

यह संपूर्ण व्यवस्था अनुविभागीय दंडाधिकारी सुसनेर-नलखेड़ा के मार्गदर्शन में मंदिर प्रबंध समिति एवं तहसील प्रशासन के समन्वय से संचालित की जाएगी, ताकि नवरात्रि पर्व के दौरान श्रद्धालुओं को सुगम और सुरक्षित दर्शन का लाभ मिल सके।

हिन्दुस्थान समाचार / रितेश शर्मा

Share this story