राज्यपाल पटेल से मिले भारत एवं गाइड्स के पदाधिकारी

WhatsApp Channel Join Now
राज्यपाल पटेल से मिले भारत एवं गाइड्स के पदाधिकारी


राज्यपाल पटेल से मिले भारत एवं गाइड्स के पदाधिकारी


राज्यपाल पटेल से मिले भारत एवं गाइड्स के पदाधिकारी


- भारत स्काउट्स एवं गाइड का बैज और स्कार्फ लगाया

भोपाल, 23 नवम्बर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल से भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के पदाधिकारियों ने लोकभवन में सोमवार को सौजन्य भेंट की। राज्यपाल से भेंट कार्यक्रम में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के पदाधिकारियों ने उनको बैज लगाया और स्कार्फ पहनाकर स्मृति चिन्ह भेंट किया।

राज्यपाल पटेल से सौजन्य भेंट के कार्यक्रम में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के राज्य मुख्य आयुक्त अशोक अर्गल, राज्य आयुक्त वयस्क संसाधन रणनीतिक डॉ. अशोक कुमार भार्गव, संयुक्त राज्य सचिव श्रीमती उषा यादव, राज्य संगठन आयुक्त (स्काउट) गजराज सिंह और सहायक राज्य संगठन आयुक्त स्काउट सुशील बिल्लौरे उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / उम्मेद सिंह रावत

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

781755 Articles

Share this story