दमोह: मोटरसाइकिल रैली के साथ न्यायोत्सव सप्ताह का समापन

WhatsApp Channel Join Now
दमोह: मोटरसाइकिल रैली के साथ न्यायोत्सव सप्ताह का समापन


दमोह: मोटरसाइकिल रैली के साथ न्यायोत्सव सप्ताह का समापन


दमोह: मोटरसाइकिल रैली के साथ न्यायोत्सव सप्ताह का समापन


दमोह, 19 नवंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के दमोह में न्यायिक सेवाओं की जानकारी देने और नागरिकों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह का समापन गुरुवार को मोटरसाइकिल रैली एवं विधिक सेवा प्रदर्शनी के आयोजन के साथ हुआ। स्थानीय न्यायालय परिसर के पुराने भवन प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुभाष सोलंकी ने विधिक सेवा प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।

समापन समारोह के अंतर्गत न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं एवं न्यायालयीन कर्मचारियों की सहभागिता से मोटरसाइकिल रैली निकाली गई। रैली नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। इसके माध्यम से आम नागरिकों को विधिक जागरूकता, कानूनी अधिकारों तथा जरूरतमंद लोगों को उपलब्ध निःशुल्क विधिक सहायता के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया। आयोजन के माध्यम से यह बताने का प्रयास किया गया कि न्याय प्राप्त करना प्रत्येक नागरिक का अधिकार है और आर्थिक या सामाजिक परिस्थितियों के कारण कोई भी व्यक्ति कानूनी सहायता से वंचित नहीं रहना चाहिए।

न्यायालय परिसर में आयोजित विधिक सेवा प्रदर्शनी के माध्यम से विधिक सेवा प्राधिकरण की गतिविधियों, नागरिकों के कानूनी अधिकारों तथा जरूरतमंद वर्गों के लिए उपलब्ध सहायता संबंधी जानकारियों को प्रदर्शित किया गया। प्रदर्शनी का उद्देश्य लोगों को विधिक सेवा प्राधिकरण की भूमिका से परिचित कराना और उन्हें उपलब्ध कानूनी सहायता की व्यवस्थाओं के प्रति जागरूक करना रहा। विशेष रूप से महिलाओं, बच्चों, कमजोर एवं वंचित वर्गों को न्यायिक सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था के संबंध में जानकारी का महत्व रेखांकित किया गया।

कार्यक्रम में कुटुंब न्यायालय के न्यायाधीश अजहर खान, विशेष न्यायाधीश उदय सिंह मरावी, प्रथम जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश संतोष कुमार गुप्ता, विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो) ओम तृतीय, अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश विश्वनाथ शर्मा, अष्टम न्यायाधीश पंकज शर्मा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं जिला न्यायाधीश पंकज कुमार वर्मा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट स्नेहा सिंह सहित न्यायिक मजिस्ट्रेट आज्ञा अग्रवाल, दीर्घा एरन, पलक सिंघई, नीलेश मुलस्तर एवं उत्कर्ष दिवाकर उपस्थित रहे।

इस अवसर पर जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष मुकेश पांडे, जिला विधिक सहायता अधिकारी रजनीश चौरसिया, न्याय कर्मचारी तृतीय श्रेणी संघ अध्यक्ष दीपक सोनी सहित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं न्यायालय के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

समापन कार्यक्रम में जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव पंकज कुमार वर्मा तथा जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष मुकेश पांडे ने विधिक जागरूकता और आम नागरिकों तक न्यायिक सेवाओं की पहुंच के संबंध में अपने विचार व्यक्त किए। न्यायोत्सव सप्ताह के समापन पर आयोजित रैली एवं प्रदर्शनी के माध्यम से न्यायिक संस्थाओं और अधिवक्ता समुदाय ने नागरिकों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने तथा जरूरतमंदों तक कानूनी सहायता पहुंचाने का संदेश दिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / हंसा वैष्णव

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

779850 Articles

Share this story