न्यायोत्सव - विधिक सेवा सप्ताह के अंतर्गत मैराथन दौड़ का आयोजन हुआ

WhatsApp Channel Join Now
न्यायोत्सव - विधिक सेवा सप्ताह के अंतर्गत मैराथन दौड़ का आयोजन हुआ


मंदसौर, 15 नवंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मंदौसर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आयोजित न्यायोत्सव-विधिक सेवा सप्ताह 2026 के अंतर्गत रविवार को उत्कृष्ट विद्यालय के खेल परिसर से मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मंदसौर अनीष कुमार मिश्रा तथा जिला अभिभाषक संघ अध्यक्ष रघुवीर सिंह पवार द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया गया।

उक्त मैराथन के सफल आयोजन हेतु सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिद्धार्थ तिवारी, जिला विधिक सहायता अधिकारी अपर्णा लोधी, डिफेंस काउन्सेल्स एवं पैरालीगल वॉलंटियर्स द्वारा समन्वय एवं विशेष प्रयास किए गए। मैराथन दौड़ के निर्णायकगण के रूप में प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश आसिफ अब्दुल्ला तथा न्यायिक मजिस्ट्रेट उर्वशी यादव उपस्थित रहे।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टी.एस. बघेल, नगर पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र भास्कर, कोतवाली थाना प्रभारी पुष्पेन्द्र राठौर, वायडीनगर थाना प्रभारी शिवांशु मालवीय, पुलिस विभाग के जवान एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

मैराथन दौड़ में शासकीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं, एनसीसी कैडेट्स एवं पुलिस जवानों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। दौड़ उत्कृष्ट विद्यालय के खेल परिसर से प्रारंभ होकर नाहटा चौराहा, बीपीएल चौराहा एवं गांधी चौराहा होते हुए पुन: उत्कृष्ट विद्यालय के खेल परिसर में समाप्त हुई।

मैराथन दौड़ के माध्यम से युवाओं एवं विद्यार्थियों में शारीरिक स्वास्थ्य, अनुशासन, खेल भावना एवं सामाजिक जागरूकता को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया गया। प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह एवं उमंग के साथ सहभागिता कर आयोजन को सफल बनाया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से न्यायोत्सवझ्रविधिक सेवा सप्ताह के उद्देश्यों को जनसामान्य तक पहुंचाने तथा विधिक सेवा गतिविधियों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया। सभी विजेताओं को न्यायोत्सव समापन समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अशोक झलोया

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

777571 Articles

Share this story