आगरमालवाः राष्ट्रीय राजमार्ग फोरलेन करने के लिए अधिसूचना जारी

WhatsApp Channel Join Now
आगरमालवाः राष्ट्रीय राजमार्ग फोरलेन करने के लिए अधिसूचना जारी


आगर मालवा, 01 अगस्त (हि.स.)। मध्य प्रदेश में उज्जैन-झालावाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-552जी दो लेन मार्ग को आगरमालवा जिले के ग्राम आमला से चंवली तक बनाये जाने वाले चार लेन सड़क मार्ग के लिये भारत सरकार द्वारा आधिकारिक गजट नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।

आगर मालवा जिले के सुसनेर स्थित अनुविभागीय राजस्व अधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार आगरमालवा जिले में अब ग्राम आमला से चंवली तक दो लेन मार्ग का चैडीकरण कर फोरलेन सड़क बनाई जाएगी। गौरतलब है कि उज्जैन-झालावाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 552जी टू-लेन को फोरलेन में परिवर्तित करने के तहत जारी हुए इस गजट नोटिफिकेशन के अनुसार निर्माण कार्य 81.5 से किलोमीटर से 133 किलोमीटर तक कुल 51.5 किलोमीटर के ग्राम आमला से चंवली तक राष्ट्रीय राजमार्ग के चैड़ीकरण चारलेन बनाने के अनुरक्षण, प्रबंधन और प्रचालन के लिये भूअर्जन हेतु यह अधिसूचना जारी की गई है। इस मार्ग के चैडीकरण होने से यात्रियों के समय से तो बचत होगी ही वही राह भी आसान होगी।।

हिन्दुस्थान समाचार / रितेश शर्मा

Share this story