रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में अनशन पर डटे कर्मचारियों को दिया नोटिस
जबलपुर, 10 जनवरी (हि.स.)। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में 17 सूत्रीय मांगों को लेकर आज शुक्रवार 12 वें दिन भी कर्मचारी अनशन पर बैठे हुए है। आंदोलनकारियों से निपटने विश्वविद्यालय कुलसचिव ने अनशन में भूमिका निभा रहे पूर्व महासचिव संजय यादव को नोटिस थमा दिया है। वहीं उन्हें जल्द अनशन खत्म करने की चेतावनी दी गई है। पूर्व कर्मचारी संघ अध्यक्ष बैसाखू ने कहा कि अब आरपार की लड़ाई का समय आ गया है।
कर्मचारी कुलगुरू और कुलसचिव का घेराव करेंगे। नोटिस बाजी से काम नहीं चलेगा। कर्मचारियों को भुगतान किया जाए। वही 70 पदों के निरस्त होने के मामले में कुलगुरू अपना रूख साफ करें। कर्मचारियों का कहना है कि विश्वविद्यालय प्रशासन अब दमकारी नीतियों पर चल रहा है। कर्मचारियों को डरा-धमकाकर आंदोलन का खत्म कराना चाहता है। लेकिन इससे कर्मचारी डरने वाले नही हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन को यह सब छोड़कर कर्मचारी हित पर ध्यान देना चाहिए।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विलोक पाठक