अनूपपुर: नपा पसान उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित: 14 पार्षदों ने समर्थन में और 4 ने विरोध में

WhatsApp Channel Join Now
अनूपपुर: नपा पसान उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित: 14 पार्षदों ने समर्थन में और 4 ने विरोध में


अनूपपुर: नपा पसान उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित: 14 पार्षदों ने समर्थन में और 4 ने विरोध में


अनूपपुर, 11 नवंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले की पसान नगरपालिका में बुधवार को उपाध्यक्ष अजय यादव के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव में हुए मतदान में 14 पार्षदों ने समर्थन में और 4 ने विरोध में वोट दिया। इसके बाद यादव पद से हट गए। पसान नगरपालिका में 18 वार्ड हैं। अध्यक्ष रामअवध सिंह के नेतृत्व में 17 पार्षदों ने 12 अक्टूबर को कलेक्टर को आवेदन देकर अविश्वास प्रस्ताव लाने की मांग की थी।

कलेक्टर द्वारा तय तिथि पर बुधवार को मतदान के लिए अनूपपुर एसडीएम प्राशी अग्रवाल निर्वाचन अधिकारी बनाया गया था। मतदान की प्रक्रिया सुबह 11 बजे शुरू हुई और दोपहर 2 बजे तक चली। अध्यक्ष रामअवध सिंह और उपाध्यक्ष अजय यादव के बीच निर्माण कार्यों को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था।

अध्यक्ष ने आरोप लगाया था कि यादव ने नगरपालिका के प्रस्तावित और निर्माणाधीन कामों को लेकर हाईकोर्ट में याचिका लगाई और पार्षदों को भड़काया। दोनों पक्षों के बीच नगरपालिका के निर्माण कार्यों और अन्य मुद्दों पर भी खींचतान थी। अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के बाद नगरपालिका में उपाध्यक्ष का पद खाली हो गई है। नए उपाध्यक्ष के चुनाव की तिथी जल्द घोषित होने की संभावना है। नगरपालिका का कार्यकाल करीब 10 महीने बाकी है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

775405 Articles

Share this story