मंदसौरः तैरना सीखने के लिए कुएं में उतरी बालिका की डूबने से मौत

WhatsApp Channel Join Now
मंदसौरः तैरना सीखने के लिए कुएं में उतरी बालिका की डूबने से मौत


मंदसौर, 18 अक्टूबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के पिपलियामंडी थाना क्षेत्र के नेनोरा गांव में रविवार दोपहर एक 13 साल की ाबालिका की कुएं में डूबने से मौत हो गई।

बताया गया है कि प्रियांशी पुत्री सुनील पाटीदार तैरना सीखने कुएं में गई थी, तभी वह डूब गई। ग्रामीणों ने उसे बाहर निकालने की बहुत कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो पाए। इसके बाद ग्रामीणों ने डायल 112 को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और मंदसौर से एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। एनडीआरएफ की टीम ने किशोरी का शव कुएं से बाहर निकाला। पुलिस ने जरूरी कार्रवाई के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया।

पिपलियामंडी पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रियांशी ग्राम पंचायत नेनोरा के पूर्व सरपंच रामकिशन पाटीदार के भाई की पोती थी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अशोक झलोया

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

763214 Articles

Share this story