अनूपपुर: नवागत कलेक्टर रत्नाकर झा ने संभाला पदभार, डिंडौरी कलेक्टर सहित उपसचिव श्रम विभाग समेत कई पदों पर रहे

WhatsApp Channel Join Now
अनूपपुर: नवागत कलेक्टर रत्नाकर झा ने संभाला पदभार, डिंडौरी कलेक्टर सहित उपसचिव श्रम विभाग समेत कई पदों पर रहे


अनूपपुर, 29 जुलाई (हि.स.)। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के नवागत कलेक्टर रत्नाकर झा ने बुधवार की शाम कलेक्ट्रेट कार्यालय में अपना पदभार संभाल लिया है। रत्नाकर झा भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 2012 बैच के अधिकारी हैं।

इससे पहले वह उज्जैन में अपर आयुक्त (राजस्व) के पद पर तैनात थे। वे डिंडौरी कलेक्टर के रूप में सेवाएं देने के साथ-साथ मध्य प्रदेश शासन के श्रम विभाग में उपसचिव और लोक संपत्ति प्रबंधन विभाग जैसे कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक पदों पर भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।

हर्षल पंचोली का भोपाल हुआ तबादला

राज्य शासन द्वारा शुक्रवार शाम जारी तबादला सूची के तहत यह फेरबदल किया गया था। अनूपपुर में लगभग 23 महीने तक सेवाएं देने वाले निवर्तमान कलेक्टर हर्षल पंचोली का स्थानांतरण भोपाल किया गया है, जहां वे पर्यावरण नियोजन एवं समन्वय संगठन के कार्यपालन संचालक की जिम्मेदारी संभालेंगे।

बुधवार शाम संभाली कमान

नए कलेक्टर के सोमवार को ही अनूपपुर पहुंचने की चर्चाएं थीं, लेकिन वे बुधवार शाम कार्यालय पहुंचे और औपचारिक रूप से अपना पदभार ग्रहण किया।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला

Share this story