स्वामित्व योजना में लापरवाही पर सात पटवारियों को कारण बताओ नोटिस

WhatsApp Channel Join Now
स्वामित्व योजना में लापरवाही पर सात पटवारियों को कारण बताओ नोटिस


आगरमालवा, 12 नवंबर (हि.स.)। मध्‍य प्रदेश शासन की महत्वाकांक्षी स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने पर आगरमालवा जिले की नलखेड़ा तहसील के सात पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।

तहसीलदार नलखेड़ा प्रियंक श्रीवास्तव ने बताया कि तहसील के अंतर्गत आने वाले गांवों में योजना का 10 प्रतिशत से भी कम कार्य करने वाले सात पटवारियों को नोटिस जारी किए गए हैं। इनमें भेरूलाल परिहार, पंकज वर्मा, सुदर्शन गुप्ता, क्षमा व्यास, संदीप सिंह, दुर्गालाल भिलाला और सोमा गोयल शामिल हैं।

कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना के निर्देश पर जारी नोटिस में सभी पटवारियों को कार्य में तत्काल प्रगति लाने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समयावधि में कार्य की गति में सुधार नहीं होने पर संबंधित पटवारियों के विरुद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए वरिष्ठ कार्यालय को प्रतिवेदन भेजा जाएगा।

हिन्दुस्थान समाचार / रितेश शर्मा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

776048 Articles

Share this story