झाबुआ: नशे से दूरी है बहुत जरूरी अभियान ने धारण किया व्यापक जन अभियान का स्वरूप

WhatsApp Channel Join Now
झाबुआ: नशे से दूरी है बहुत जरूरी अभियान ने धारण किया व्यापक जन अभियान का स्वरूप


झाबुआ: नशे से दूरी है बहुत जरूरी अभियान ने धारण किया व्यापक जन अभियान का स्वरूप


झाबुआ: नशे से दूरी है बहुत जरूरी अभियान ने धारण किया व्यापक जन अभियान का स्वरूप


झाबुआ: नशे से दूरी है बहुत जरूरी अभियान ने धारण किया व्यापक जन अभियान का स्वरूप


झाबुआ: नशे से दूरी है बहुत जरूरी अभियान ने धारण किया व्यापक जन अभियान का स्वरूप


झाबुआ, 18 जुलाई (हि.स.)। मध्य प्रदेश पुलिस के पंद्रह दिवसीय नशा मुक्ति अभियान नशे से दूरी है बहुत जरूरी अभियान के अंतर्गत झाबुआ जिले में व्यापक जनजागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। जिले की पुलिस द्वारा संचालित इस अभियान को जिले की पुलिस जन जन के अभियान अभियान का स्वरुप देने में जुटी है, ऐसे में स्वयं सेवी संस्थाओं और आम नागरिकों की सहभागिता ने इस अभियान को एक नए आयाम पर पहुंचा दिया है।

अभियान का उद्देश्य युवाओं एवं आमजन को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना, समाज में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर प्रभावी अंकुश लगाना तथा नशामुक्त एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है, और इसी उद्देश्य को लेकर झाबुआ पुलिस द्वारा जिले के दूरदराज के गांवों तक पहुंच बनाते हुए स्कूलों, हाट-बाजारों, बस स्टेंड एवं व्यस्त चौराहों पर नशे के विरुद्ध जन जागरुकता प्रसरित की जा रही है।

अभियान के चौथे दिन शनिवार को महिला एवं बाल विकास मंत्री,निर्मला भूरिया जिले के पेटलावद स्थित सांदीपनी स्कूल पहुची और वहां स्कूली बच्चों को नशे के भारी दोषों और हानियों से अवगत कराते हुए उन्हें संकल्प दिराया कि वे अपने जीवन में किसी भी तरह के नशे से दूरी बनाए रखेंगे।

जिला पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार के नैतृत्व एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिपाल सिंह महोबिया के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे इस अभियान के अंतर्गत जिले के समस्त थाना एवं चौकी क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, साथ ही रक्षा सखी टीम एवं नशा मुक्ति जागरूकता रथ द्वारा जिलेभर में भ्रमण कर विद्यार्थियों, युवाओं एवं आम नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों, उसके सामाजिक एवं पारिवारिक दुष्परिणामों तथा नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया। अभियान के दौरान आज नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्रों की जानकारी भी प्रदान की गई, ताकि आवश्यकता होने पर प्रभावित व्यक्तियों को उचित परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराया जा सके।

अभियान के अंतर्गत शनिवार को जिले की अयोध्या बस्ती एवं एम.एस. इंग्लिश आश्रम शाला, मेघनगर हाट बाजार, ग्राम पंचायत मिंडल, कर्मचारी आवास कॉलोनी सहित जिले के समस्त थाना क्षेत्रों के चिन्हित स्थानों पर भी जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, इसके साथ ही हाट-बाजारों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर पोस्टर एवं पम्पलेट वितरण, जनसंवाद, नशामुक्ति शपथ तथा संवादात्मक कार्यक्रमों के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों, संबंधित कानूनी प्रावधानों एवं बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई।

झाबुआ पुलिस द्वारा समाज को नशे के दुष्प्रभावों से मुक्त बनाने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता जताते हुए अभियान में ब्रह्मकुमारी संस्थान, गायत्री परिवार एवं अन्य सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं, शिक्षकों तथा स्थानीय नागरिकों का भी सहयोग लिया जा रहा है, और एक तरफ जहां जिले की विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं और संगठनों द्वारा इस जनहितैषी अभियान में उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए झाबुआ पुलिस के इस जनहितैषी अभियान का समर्थन किया जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ अभियान में उपस्थित विद्यार्थियों एवं नागरिकों द्वारा नशे से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने में सक्रिय सहभागिता का संकल्प लिया जाना इस अभियान की सफलता को दर्शाता है।

जिला पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र कुमार पाटीदार ने शनिवार को बताया कि अभियान के अंतर्गत जिले के सभी थाना क्षेत्रों में 29 जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनके माध्यम से लगभग 5000 नागरिकों को नशा सेवन के दुष्परिणामों एवं नशामुक्त जीवन के महत्व के प्रति जागरूक किया गया।

एसपी ने जिले के नागरिकों से अनुरोध किया कि वे नशे के विरुद्ध इस जनआंदोलन का हिस्सा बनें, स्वयं नशे से दूर रहें तथा अपने परिवारजनों, मित्रों एवं समाज को भी नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि जनसहयोग एवं सामाजिक सहभागिता से ही नशामुक्त, स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज का निर्माण संभव है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. उमेश चंद्र शर्मा

Share this story