नर्मदापुरम ने उड़ान क्रिकेट अकादमी को 6 विकेट से हराया

WhatsApp Channel Join Now
नर्मदापुरम ने उड़ान क्रिकेट अकादमी को 6 विकेट से हराया


सीहोर, 21 मई (हि.स.)। मध्य प्रदेश के सीहोर शहर के बीएसआई मैदान पर एकलव्य फैंडशिप क्रिकेट लीग प्रतियोगिता 2026 के अंतर्गत गुरुवार को एक तरफा मुकाबले में गौर क्रिकेट अकादमी नर्मदापुरम ने उड़ान क्रिकेट अकादमी रेड को 6 विकेट के अंतर से हराया।

इस मैच में नर्मदापुर की ओर से हेमेन्द्र ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए 1.5 ओवर में 3 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। इस मौके पर वरिष्ठ खेल पदाधिकारी शैलेन्द्र पहलवान, कोच अतुल कुशवाहा और मनोज दीक्षित मामा ने मैन आफ द मैच का पुरस्कार वितरण किया।

डीसीए के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया पहले बल्लेबाजी करने उतरी उडान क्रिकेट अकादमी रेड ने 10 विकेट खोकर 17.5 ओवर में 59 रन बनाए थे। इसमें लक्ष्य प्रजापति ने 46 गेंद पर 30 रन, वीर ने 13 रन की संघर्षपूर्ण पारी खेली थी। इधर नर्मदापुरम की ओर से गेंदबाजी करते हुए हेमेन्द्र ने 1.5 ओवर में 3 रन देकर 3 विकेट, आयुष उपाध्याय, प्रज्जवल मीना और प्रज्ञान थापक ने 2-2 विकेट हासिल किए।

वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी नर्मदापुर की शुरूआत खराब रही। उनकी सलामी जोड़ी के रूप में उतरे तन्मय शून्य और रुद्राक्ष 2 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए थे, लेकिन राहुल ने 21 रन, इंशात कीर-पार्थ यादव की 17-17 रन की शानदार पारियों की मदद से 8.5 ओवर में 4 विकेट खोकर यह मैच 6 विकेट से जीता। उडान क्रिकेट अकादमी रेड की ओर से अंशी दीपक ने 2 विकेट और अक्षत श्रीवास्तव ने 1 विकेट हासिल किए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजू विश्वकर्मा

Share this story