उज्जैनः शहर में शनिवार को नलों से नहीं होगा जलप्रदाय
उज्जैन, 27 मार्च (हि.स.)। मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर में शनिवार को नगर निगम की पीएचई द्वारा जलप्र्रदाय नहीं किया जाएगा। ऐसा शहर में चल रहे चौड़ीकरण कार्य एवं नर्मदा पाइप लाइन को जोडऩे के दृष्टिगत किया जा रहा है।
शुक्रवार को अंबोदिया प्लांट पर शटडाउन ले लिया गया। इस पाइप लाइन के जुडऩे के बाद संभव है कि गर्मियों में जलसंकट से शहरवासियों को मुक्ति मिल जाए। गंभीर बांध का पानी समाप्त होने के बाद नर्मदा नदी का पानी सीधे फिल्टर प्लांट पहुंचकर,स्थायी समाधान करवा दे। बशर्ते नर्मदा का पर्याप्त पानी शहर को मिले।
निगमायुक्त अभिलाष मिश्रा ने बताया कि नगर निगम की पीएचई द्वारा गंभीर बांध से आ रही मुख्य राइजिंग मेन जोकि गऊघाट तक आती है,गऊघाट क्षेत्र में सडक़ चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग द्वारा मार्ग चौड़ीकरण का महत्वपूर्ण कार्य एवं नगर निगम की पीएचई द्वारा मुख्य राइजिंग मेन को नर्मदा नदी की पाइप लाइन से जोडऩे का काम किया जाएगा। इसके चलते शुकवार को शट डाउन लिया गया। इस कारण से नगर निगम सीमा में स्थित सभी पानी की टंकियों को नहीं भरा गया। इसीलिए शनिवार को सम्पूर्ण उज्जैन शहर में नगर निगम द्वारा नलों से जलप्रदाय नहीं किया जाएगा।
ज्ञात रहे कि मुख्य राइजिंग मेन द्वारा गंभीर बांध पर स्थित इंटेकवेल से पानी सीधे लिया जाता है और उसे अंबोदिया स्थित वॉटर फिल्टर प्लांट के अलावा गऊघाट फिल्टर प्लांट तक लाया जाता है। शोधित जल पाइप लाइन से पूरे शहर में टंकियों के माध्यम से प्रदाय किया जाता है। शुक्रवार को गंभीर नदी से आ रही मुख्य राइजिंग मेन,गऊघाट हेतु पाइप लाइन को नर्मदा की लाइन से जोडऩे के कार्य किया गया। प्रथम चरण में गंभीर से रा वाटर की 800 एमएम डाय वाली लाइन जो कि गऊघाट जा रही हैं, को जोडऩे का काम किया गया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / ललित ज्वेल

