अनूपपुर: वेंकटनगर स्टेशन में 5 सितम्बर से रूकेगी नर्मदा एक्सप्रेस

WhatsApp Channel Join Now
अनूपपुर: वेंकटनगर स्टेशन में 5 सितम्बर से रूकेगी नर्मदा एक्सप्रेस


अनूपपुर, 31 अगस्त (हि.स.)। छत्तीेसगढ़ से मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले का प्रथम रेलवे स्टेशन वेंकटनगर में सांसद के अथक प्रयास से बिलासपुर-इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस का प्रायोगिक ठहराव की सुविधा 05 सितम्बर उपलब्ध होगी। वहीं इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस 06 सितम्बर से होगी।

जिले के वेंकटनगर निवासी करोना काल से बंद ट्रेनों के ठहराव के लिए लगातार प्रर्दशन कर रहे थे जिसके फलस्वरूप सांसद हिमांद्र सिंह ने रेल मंत्री से कई बार मिल कर वेंकटनगर में बिलासपुर-इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस के ठहराव के लिए प्रयास करने के बाद 05 सितम्बर से बिलासपुर-इंदौर एवं 6 सितम्बर से इंदौर-बिलासपुर का ठहराव दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल के वेंकटनगर स्टेशन में किया गया है।

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस ट्रेन के कुछ स्टेशनों के समय-सारिणी में आंशिक परिवर्तन किया गया हैं। गाड़ी संख्या 18234 बिलासपुर–इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस 05 सितम्बर 2026 से वेंकटनगर स्टेशन में ठहराव के साथ चलेगी। यह गाड़ी वेंकट नगर स्टेशन 13.47 बजे पहुंचेगी एवं 13.49 बजे रवाना होगी। ठहराव की तिथि से यह गाड़ी समय-सारिणी में आंशिक परिवर्तन के साथ जैतहरी स्टेशन 14.02 बजे, अनूपपुर स्टेशन 14.19 बजे, अमलाई स्टेशन 14.35 बजे तथा बुढ़ार स्टेशन 14.45 बजे पहुंचेगी। | शेष स्टेशनों की समय-सारिणी यथावत रहेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 18233 इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस 06 सितम्बर 2026 से वेंकटनगर स्टेशन में ठहराव के साथ चलेगी। यह गाड़ी वेंकट नगर स्टेशन 11.03 बजे पहुंचेगी एवं 11.05 बजे रवाना होगी। जिसके समय-सारिणी में आंशिक परिवर्तन के साथ पेंड्रा रोड स्टेशन 11.21 बजे, खोंगसरा स्टेशन 12.07 बजे, बेलगहना स्टेशन 12.23 बजे, करगी रोड 12.38 बजे, घुटकू 12.52 बजे, तथा उसलापुर स्टेशन 13.04 बजे पहुंचेगी। शेष स्टेशनों की समय-सारिणी यथावत रहेगी।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला

Share this story