अनूपपुर: महिलाओं की आत्मनिर्भरता और सम्मान से ही समृद्ध होगा राष्ट्र - जिला पंचायत अध्यक्ष

WhatsApp Channel Join Now
अनूपपुर: महिलाओं की आत्मनिर्भरता और सम्मान से ही समृद्ध होगा राष्ट्र - जिला पंचायत अध्यक्ष


अनूपपुर: महिलाओं की आत्मनिर्भरता और सम्मान से ही समृद्ध होगा राष्ट्र - जिला पंचायत अध्यक्ष


अनूपपुर: महिलाओं की आत्मनिर्भरता और सम्मान से ही समृद्ध होगा राष्ट्र - जिला पंचायत अध्यक्ष


अनूपपुर, 20 अप्रैल (हि.स.)। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को भारतीय लोकतंत्र के लिए एक ऐतिहासिक मील का पत्थर बताया। यह अधिनियम संसद और विधानसभाओं में महिलाओं की 33 प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करेगा। इससे न केवल नेतृत्व में मातृशक्ति की सक्रिय भूमिका दर्ज होगी, बल्कि हमारा लोकतंत्र पहले से कहीं अधिक समावेशी और सशक्त बनेगा।

यह बात मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में 10 से 25 अप्रैल तक आयोजित किए जा रहे नारी शक्ति वंदन पखवाड़े के अंतर्गत सोमवार को जिला मुख्यालय में जिला स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रीति सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि शास्त्रों के श्लोक यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवताः कहा गया हैं। जिस समाज में महिलाओं का यथोचित सम्मान होता है, वहीं सुख, समृद्धि और सफलता का वास होता है। आज की महिलाएं शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार सहित प्रत्येक क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर राष्ट्र निर्माण में अपना अमूल्य योगदान दे रही हैं। अंत में उन्होंने उपस्थित जनसमूह को नारी शक्ति वंदन की शपथ भी दिलाई।

आत्मनिर्भरता ही सच्चा सशक्तिकरण

जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि महिला सशक्तिकरण का वास्तविक अर्थ उन्हें अधिकारों के साथ-साथ आत्मनिर्भर बनाना है। चाहे वह गृहणी हो या कामकाजी महिला, समाज में उनकी भूमिका अद्वितीय है। उन्होंने आह्वान किया कि नारी शक्ति वंदन का यह संदेश जिले के प्रत्येक गाँव तक पहुँचाया जाए।

लघु नाटक और स्कूटी रैली ने किया जागरूक

कार्यक्रम के दौरान एकलव्य आवासीय विद्यालय की छात्राओं द्वारा महिला सशक्तिकरण पर आधारित एक अत्यंत प्रेरणादायी लघु नाटक की प्रस्तुति दी गई। इस नाटक के माध्यम से बालिकाओं ने शिक्षा के महत्व और महिलाओं की नेतृत्व क्षमता को रेखांकित किया। कार्यक्रम के समापन पर महिलाओं द्वारा एक स्कूटी रैली निकाली गई, जिसने समाज में महिला स्वावलंबन का सशक्त संदेश प्रसारित किया। मंच संचालन जिला पंचायत के सहायक जनसंपर्क अधिकारी अमित श्रीवास्तव द्वारा किया गया।

इस अवसर पर जनपद पंचायत अनूपपुर बदरा की अध्यक्ष धनमती सिंह, डिप्टी कलेक्टर प्राशी अग्रवाल, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग विनोद परस्ते, सहायक संचालक मंजूषा शर्मा सामाजिक संस्था हार्ड के संचालक सुशील शर्मा,बाल कल्याण समिति अनूपपुर के अध्यक्ष मोहन लाल पटेल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, स्व-सहायता समूहों की महिलाएं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला

Share this story