नागदा : घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी का खुलासा, आरोपित गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
नागदा : घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी का खुलासा, आरोपित गिरफ्तार


नागदा, 26 अगस्त (हि.स.)। मध्‍य प्रदेश के उज्जैन जिले के नागदा स्थित बिरलाग्राम थाना पुलिस ने घर के बाहर से मोटरसाइकिल चोरी के मामले का बुधवार को खुलासा करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से करीब 75 हजार रुपये कीमत की चोरी गई हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी बरामद की है।

पुलिस के अनुसार ग्राम भाटीसुडा निवासी प्रकाश चंद्रवंशी ने 31 मई की रात अपनी हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल घर के बाहर खड़ी की थी। सुबह उठने पर मोटरसाइकिल मौके से गायब मिली। फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस ने संदिग्धों के साथ पूर्व में वाहन चोरी की घटनाओं में संलिप्त रहे आरोपितों से भी पूछताछ की। इसी बीच मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने ग्राम भाटीसुडा निवासी 26 वर्षीय उमरावसिंह परमार को हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई। पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिन्दुस्थान समाचार / कैलाश सनोलिया

Share this story