नागदा - आग में फंसे दंपति और उनके बालक को पुलिस ने बचाया

WhatsApp Channel Join Now
नागदा - आग में फंसे दंपति और उनके बालक को पुलिस ने बचाया


नागदा, 16 अक्टूबर(हि.स.)। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के नागदा में रात्रि गश्त के दौरान पुलिस ने साहस और तत्परता का परिचय दिया। गुरुवार की रात लगभग 2:00 बजेआग में फंसे दंपति और उनके बालक को सुरक्षित बचा लिया। घटना हाईवे स्थित कारतूस ढाबे के पास दो मंजिला मकान में हुई, जहां भीषण आग लगी थी।

थाना प्रभारी निरीक्षक अमृतलाल गवरी ने बताया कि मौके पर पहुंचकर पुलिस बल और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से बचाव अभियान चलाया। मकान के निचले हिस्से की दुकान में ग्रीस व ऑयल की काफी मात्रा थी, जबकि दूसरी मंजिल पर गैस से भरे दो सिलेंडर रखे थे। आग के बीच फंसे पदम सिंह, उनकी पत्नी नेहा कुंवर और पुत्र युजीत सिंह को पुलिस टीम ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस त्वरित कार्रवाई से बड़ी जनहानि टल गई।

बचाव अभियान में थाना प्रभारी गवली,एसआई प्रभुलाल मुनिया, डायल-112 टीम, नगर रक्षा समिति के सदस्य राजेश मोरवाल और स्थानीय ग्रामीणों का सराहनीय योगदान रहा।

हिन्दुस्थान समाचार / कैलाश सनोलिया

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

762253 Articles

Share this story