नागदाः बहुराष्ट्रीय कंपनी लैक्सेस में लगी आग
Jun 17, 2026, 23:37 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
नागदा, 17 जून (हि.स.)। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिल के नागदा में संचालित बहुराष्ट्रीय कपनी के लैक्सेस उद्योग मे बुधवार रात लगभग 9:30 बजे आग लग गई। आग की चपेट में उद्योग का एफ एफ और एचसीएल प्लांट आया है। आग के कारण उद्योग की बिजली गुल हो गई और अंधेरा छा गया। उद्योग का उत्पादन भी प्रभावित हुआ है।
कंपनी प्रबंधक ने दावा किया आग बुझाने के लिए टीम मौके के पर लगी हुई है। स्थिति पूरी नियंत्रण में है। अभी तक किसी भी प्रकार की जनहानि के समाचार नहीं है। उद्योग प्रबंधन के तमाम अफसर प्लांट में पहुंच गए हैं और स्थिति पर निगरानी रखे हुए। गौरतलब उद्योग में कार्बनिक रसायन का उत्पादन होता है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / कैलाश सनोलिया

